स्वामी विवेकानंद एकेडमी में परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ प्रारंभ हुआ नया सत्र
हरिद्वार /श्यामपुर कांगड़ी 1अप्रैल स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल ग्राम कांगड़ी श्यामपुर हरिद्वार वार्षिक परीक्षा परिणाम के उपलक्ष में विद्यालय परिसर में आयोजन किया गया।
आयोजन में कक्षा प्ले से लेकर कक्षा 8 तक बच्चों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाये। मुख्य अतिथि श्रीमान महेंद्र आहूजा जी और विशिष्ट अतिथि श्रीमान वंश जी के आशीर्वाद में टॉपर बच्चों को अंक पत्र व मोमेंटो प्राप्त हुए।
कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों की सूची निम्न प्रकार है कक्षा प्ले मयूरेश प्रथम 97.3%, रुद्रांश कुशवाहा द्वितीय 96.4%, पूर्वी तृतीय 95.8% क्लास नर्सरी उर्वी प्रथम 100%, रजत द्वितीय 98%, मिस्टी तृतीया 91.5%, क्लास एलकेजी माही प्रथम 92.4%, अन्वी द्वितीय 92.2%, आरव तोमर तृतीया 91.5%, क्लास यूकेजी अरनव पाल प्रथम 96.7%, श्रद्धा शर्मा द्वितीय 85.1%, ऋषि तृतीया 84.3%, क्लास फर्स्ट ईशान बनर्जी प्रथम 92.5% आरजू द्वितीय 85.3%, वा।सु तृतीया 84.1%, क्लास 2nd दिव्यांश प्रथम 94%, श्रेष्ठ द्वितीय 87%, क्लास थर्ड देवांजन बनर्जी प्रथम 91.9%, तेजस्वी द्वितीय 83.7%, क्लास 4th आलोक प्रथम 75.2%, सहजपाल द्वितीय 72.4%, क्लास 5th शिव प्रथम 84.5%, विधु द्वितीय 56.8%, क्लास 6 तृषा प्रथम 82.2%, काजल द्वितीय 76% आरती तृतीया 68.9% क्लास 7th विशाल प्रथम 74.2% आरुष द्वितीय 68.3%, ऋषभ तृतीय 55.5% क्लास 8th कनक प्रथम 71% अंक प्राप्त किया।
आदरणीय महेंद्र आहूजा जी द्वारा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई और अध्यापकों के वर्ष भर के मेहनत पर उन्हें बधाई दी। आहूजा जी द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं में और अधिक सुविधा बढ़ाने हेतु कई योजनाएं अभिभावकों और अध्यापकों के साथ साझा की।
पूर्व में नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं वंश जी द्वारा बच्चों को उज्जवल भविष्य हेतु कुशल मार्गदर्शन दिया गया।
तृषा और सपना दो डिसिप्लिन स्टूडेंट को रोटी रॉयल हरिद्वार के सौजन्य से विद्यालय की ओर से साइकिल भेंट की गई ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 कमलेश कांडपाल जी का आशीर्वाद सभी बच्चों को प्राप्त हुआ।
संपूर्ण कार्यक्रम श्रीमान विमान कुमार जी के संयोजन में संपन्न हुआ कार्यक्रम में सभी अध्यापकगण उप-प्रधानाचार्य श्रीमती कविता बनर्जी विद्यालय प्रमुख कु0 स्वाति, अध्यापक गीता पाल, कु0 मीनू, कु0 रचना व सुदीप बनर्जी और सभी पेरेंट्स उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment