रामकृष्ण देशी गौशाला के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
रामकृष्ण देशी गौशाला का ग्राम दूधला दयाल वाला में हुआ शिलान्यास
श्यामपुर /कांगड़ी 24 मार्च चैत्र नवरात्रों के ंपावन अवसर पर ग्राम दूधला दयालवाला,हरिद्वार में गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए रामकृष्ण देशी गौशाला का शिलान्यास वरिष्ठ गौ संरक्षक एवं गौ भक्त डॉक्टर वेदप्रकाश , श्री रामचंद्र वैजापुरकर, पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार , श्री देवकीनंदन काण्डपाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा किया गया । इस अवसर पर डॉक्टर वेद प्रकाश ने कहा कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार गाय में 36 करोड़ देवता निवास करते है वही प्राचीन काल से भारत जैसे कृषि प्रधान देश में गोवंश कृषि का आधार रहा है जिसकी वर्तमान समय में भी उपयोगिता है । पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में गो वंश का मुख्य स्थान है गाय माता है और उसका दूध अमृत के समान है जो वैज्ञानिक सिद्धांतों पर भी खरा उतरा है। इस अवसर पर समाजसेवी रामचंद्र पाण्डेय, कमलेश काण्डपाल, आनंद प्रकाश पाण्डेय, सूरज बिष्ट, चेतन चौहान, श्याम सिंह, सुदीप बनर्जी आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment