25 दिसंबर को माया देवी मंदिर में होगा भगवती जागरण जागरण से पूर्व निकाली शोभा यात्रा

मां भगवती जागरण से पूर्व निकाली माता मायादेवी की भव्य शोभायात्रा
 हरिद्वार 24 दिसंबर (गोपाल रावत )
श्री पंच दश नाम जूना अखाड़ा स्थित पौराणिक सिद्ध पीठ नगर की अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी के मंदिर में कल (25 दिसंबर)  होने वाले विशाल भगवती जागरण की पूर्व संध्या पर आज माता माया देवी की पालकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।
जूना अखाड़ा के महामंत्री श्री महंत महेश पुरी  महाराज के संयोजन में मंदिर के मुख्य पुजारी महंत भास्कर पुरी महाराज ने माया देवी मंदिर के गर्भ गृह में माता माया देवी की विधिवत पूजा अर्चना कर  माता की पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। शोभायात्रा नागा संन्यासियों व भक्तों के साथ बाल्मीकि चौक, दत्तात्रेय चौक ,अपर रोड, हर की पौड़ी, मोती बाजार ,बड़ा बाजार, भोलागिरी रोड होते हुए वापस भैरव मंदिर के दर्शन के पश्चात माया देवी  मंदिर पहुंची।
 श्री महंत महेश पुरी महाराज ने बताया कि इस शोभायात्रा तथा भगवती जागरण का मुख्य उद्देश्य पाश्चात्य सभ्यता से प्रभावित युवा पीढ़ी को सनातन धर्म व अपनी संस्कृति से परिचित कराना है। उन्होंने कहा 25 दिसंबर को युवा पीढ़ी बड़ा दिन या क्रिसमस डे के रूप में मनाती है ।इस पाश्चात्य मानसिकता को बदलने के लिए जूना अखाड़ा द्वारा इस दिन माता का विशाल जागरण वह भंडारा किया जाता है ताकि युवा पीढ़ी सनातन धर्म के महत्व तथा संस्कारो से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कोई भी पर्व आध्यात्मिक दृष्टि व    सनातन संस्कृति के रूप में ही मनाया जाना चाहिए।
 इस अवसर पर श्रीमहंत रतन गिरी, श्री महंत आदित्य गिरी ,महंत भीष्म गिरी ,महंत गौतमगिरी, महंत आकाश पुरी ,महंत रणधीर गिरी, महंत ग्वाला पुरी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ