महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने साधु संतों और स्कूली बच्चों को किए गर्म वस्त्र वितरित
महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने स्कूली बच्चों और साधु संतों को किए गर्म वस्त्र और भोजन वितरित
संस्था के ट्रस्टी ओपी गोयल के संयोजन में श्रीमती चंद्रकांता गोयल, प्रबंधक अनुज कुमार मौर्य,अमनदीप,सोमनाथ गोयल आदि ने स्कूली बच्चों साधु संतों को गर्म वस्त्र और खाद्य सामग्री की वितरित
हरिद्वार 11 दिसंबर तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संस्था महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने शीतकाल शुरू होते ही साधु संतों की सेवा और स्कूली बच्चों को भोजन और गरम वस्त्रो का वितरण कार्य प्रारंभ कर दिया है बुधवार से प्रारंभ हुए इस सेवा कार्य के अंतर्गत साधु संतों को स्वेटर, कंबल और भोजन वितरित किया गया। सेवा कार्य का शुभारंभ करते हुए संस्था के ट्रस्टी ओपी गोयल ने कहा कि शीतकाल में असहाय, निर्धनो को गर्म वस्त्र वितरित करना पुण्य का कार्य है यह कार्य प्रतिवर्ष संस्था की ओर से किया जाता है इस वर्ष भी प्राइमरी स्कूल खड़खड़ी, भूपत वाला के बच्चों को टोपी, मौजे, गर्म वस्त्र सहित भोजन वितरित किया जा रहा है यह कार्य महीना पर्यंत निरंतर किया जाता रहेगा इस कार्य मे विशेष सहयोग करने वली समाजसेवी श्रीमती चंद्रकांता गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट अन्न क्षेत्र के माध्यम से प्रतिदिन साधु संतों को भोजन उपलब्ध कराता है साथ ही आनेवाले तीर्थयात्रीयो की रहने की उत्तम व्यवस्था भी करता है। प्रबंधक अनुज कुमार मौर्य दिल्ली से आए अमनदीप, लुधियाना से आए सोमनाथ गोयल भी अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment