मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने किया गुरुकुल महाविद्यालय एवं संग्रहालय का अवलोकन
हरिद्वार 15 नवंबर बाल दिवस के अवसर मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के सभी बच्चों को गुरुकुल महा विद्यालय व पुरातत्व संग्रहालय मे विजिट कराई गई ।
मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल भगवदीपुरम गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार के प्रबंधक डॉ अशोक मानवी के निर्देशन मे विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाओ ने बच्चों को स्वामी दर्शनानंद की तापोभूमि गुरुकुल महाविद्यालय एवं संग्रहालय का अवलोकन कराया इस अवसर पर डॉक्टर अशोक मानवी ने कहा कि गुरुकुल महाविद्यालय का देश के स्वतंत्रता संग्राम में विशेष योगदान रहा है स्वामी श्रद्धानंद और स्वामी दर्शनानंद ने प्राचीन भारतीय संस्कृति और शिक्षा पद्धति को संरक्षित और संवर्धित करने का कार्य किया बालदिवस के अवसर पर बच्चों को ऐसे पवित्र स्थान के दर्शन करना महत्वपूर्ण कार्य है इससे बच्चों मे देश और धर्म के प्रति श्रद्धा उत्न्न होती है इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक , शिक्षिकाओं ने बच्चोंको ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान की ।
Comments
Post a Comment