ब्रह्मलीन स्वामी गीतानंद भिक्षुक जी महाराज को संत समाज ने किया स्मरण
ब्रह्मलीन स्वामी गीतानंद भिक्षुक जी महाराज को संत समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
21वी पुण्यतिथि पर संत समाज ने ब्रह्मलीन स्वामी गीतानंद जी महाराज को किया स्मरण
हरिद्वार 15 नवंबर तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री गीता कुटीर तपोवन के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी गीतानंद जी भिक्षुक जी महाराज को उनकी 21 भी पुण्यतिथि पर संत समाज ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी गीता कुटीर के प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता निर्मल पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञान देव सिंह महाराज ने तथा संचालन श्री पंचदसनाम जूना अखाड़ा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत देवानंद जी महाराज ने किया । इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज, महामंडलेश्वर डॉक्टर राधागिरी ,महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद जी महाराज ,महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास जी महाराज ,महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद जी महाराज , सहित संत जनों ने ब्रह्मलीन स्वामी गीतानंद भिक्षु जी महाराज को वॉक श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि समारोह में महंत सूरज दास , महंत दुर्गा दास, महंत अरुण दास, महंत विनोद महाराज ,लाल माता मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ,संत श्री रामदेवी ,संत श्री भक्ति देवी, महंत विद्यानंद सरस्वती, संत जन उपस्थित रहे आए हुए संत जनों का स्वागत स्वामी अवषेशानंद जी महाराज, स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, मुमुक्षु मंडल , गीता कुटी के प्रबंधक शिवदास दुबे ने किया।
Comments
Post a Comment