गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट के संयोजन में ऋषि कुल आयुर्वैदिक कॉलेज ने स्वामी विवेकानंद एकैडमी जूनियर हाई स्कूल में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच चिकित्सा एवं औषधि वितरण कैंप
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का स्वामी विवेकानंद एकेडमी में निशुल्क चिकित्सा कैंप के साथ हुआ शुभारंभ
ऋषि कुल आयुर्वैदिक कॉलेज परिसर के चिकित्सको, प्रशिक्षुओं ने स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल के बच्चों एवं ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर वितरित की निशुल्क औषधियां
हरिद्वार/ श्यामपुर कांगड़ी 19 सितंबर गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट के संयोजन में ऋषि कुल आयुर्वैदिक कॉलेज परिसर के द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का शुभारंभ कांगड़ी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में बच्चों एवं ग्रामीण के स्वास्थ्य की जांच और निशुल्क औषधि वितरण के साथ हुआ। स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण कैंप का शुभारंभ गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष समाजसेवी अनीता वर्मा, डॉक्टर शोभित कुमार, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर प्रियंका शर्मा ,डॉक्टर अंजली वर्मा, डॉ रमेश चंद तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद एकेडमी के प्रबंधक सुदीप बनर्जी , वाइस प्रिंसिपल कविता बैनर्जी के मार्गदर्शन में बालक बालिकाओं ने स्वागत गीत के साथ चिकित्सा कैंप में आए हुए चिकित्सकों और अतिथियों का स्वागत किया ऋषिकुल से आए चिकित्सा कैंप के ग्रुप लीडर डॉक्टर शोभित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन 23 सितंबर को होने जा रहा है इस उपलक्ष में सप्ताह पर्यंत यह अभियान चलेगा जिसका शुभारंभ कांगड़ी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल से हो रहा है इस कार्यक्रम में जहां निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाए जाएंगे वहीं आयुर्वेद के प्रति जागरूकता के लिए रैलियां प्रदर्शनी आदि का भी आयोजन किया जाएगा निशुल्क चिकित्सा कैंप के अंतर्गत बच्चों और ग्रामीणों सहित 135 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई साथ ही बीपी और शुगर की जांच भी निशुल्क रही चिकित्सा कैंप में पीजी स्कॉलर डॉक्टर मंजू ,डॉक्टर मेघा भंडारी ,डॉक्टर अनुभूति धानिया ,डॉक्टर ज्योति नेगी, डॉक्टर प्रगति नेगी, डॉ निधी भारती, डॉक्टर दीपिका आर्य, डॉक्टर हिमानी जोशी आदि ने वरिष्ठ चिकित्सकों को सहयोग प्रदान किया।
Comments
Post a Comment