भारत माता मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

भारत माता मंदिर, हरिद्वार में अन्नकूट गोवर्धन पूजा उत्सव सम्पन्न

हरिद्वार 22 अक्टूबर भारत माता मंदिर, हरिद्वार में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव विधि-विधानपूर्वक एवं भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग (56 भोग) अर्पित कर अन्नकूट की पूजा सम्पन्न की गई।
अन्नकूट, दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला पर्व है, जो अन्न, प्रकृति और गोवर्धन पर्वत के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इस पर्व के माध्यम से यह संदेश दिया था कि मनुष्य को प्रकृति, अन्न एवं गौ-संवर्धन का सम्मान करना चाहिए।
पूजन उपरांत श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की परिक्रमा की तथा भजन-कीर्तन और आरती के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर परिसर में भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज,
महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि जी महाराज,
महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी महाराज,
संस्था के सचिव एवं प्रबंध न्यासी आई. डी. शास्त्री जी
तथा समस्त आश्रमवासी, संतगण उपस्थित रहे।
भक्तों ने इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट अर्पित कर समृद्धि, सेवा, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ