पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया डॉक्टर आशीष गौतम भैय्या जी का जन्मदिन


हरिद्वार 22 अक्टूबर कुष्ठ रोगियों और उनके परिवारों  के उद्धार में सारा जीवन समर्पित करने वाले दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ आशीष गौतम भैया जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय भैया जी के सानिध्य में गंगा घाट की स्वच्छता, गंगा स्नान एवं पूजन कर गंगा घाट पर वृक्षारोपण किया। परम श्रद्धेय आशीष भैय्या  जी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने आध्यात्मिक और राजनीतिक  हस्तियों का दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आगमन हुआ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयोजक संजय चतुर्वेदी के निर्देशन में प्रातः से ही यज्ञ हवन अनुष्ठान भोजन भंडारे का आयोजन प्रारंभ हुआ जो शाम तक गंगा पूजन तक जारी रहा।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ