रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल ने प्राइमरी स्कूल के बच्चों को दीपावली के उपहार स्वरूप स्कूल बैग वितरित किए



रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल ने “नन्हे दीपक” – जिला 3080 परियोजना के अंतर्गत स्कूल में बैग वितरण कार्यक्रम का किया या आयोजन

 हरिद्वार 10 अक्टूबर  दीपावली से पूर्व  रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल ने बुधवार को जिला 3080 की “नन्हे दीपक” परियोजना के अंतर्गत 8 अक्टूबर 2025 को सरकारी प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-1, बीएचईएल, हरिद्वार में पढ़ने वाले बच्चों को उपहार स्वरूप  स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन कर बच्चों के साथ खुशियां बांटी

इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्रों (100%) को स्कूल बैग वितरित किए गए, जिसके उपरांत फलों का वितरण भी किया गया।
बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया।

ये स्कूल बैग वास्तव में हमारे “भविष्य निर्माता” विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक कदम हैं। इस तरह के प्रयास “हैप्पी स्कूल” की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत करते हैं, जहाँ बच्चों को प्रोत्साहन और प्रसन्नता दोनों मिलते हैं।

इस परियोजना के चैयरमेन रोटेरियन पी पी अनिल केशवानी रहे, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से बैग वितरण में भाग लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं फर्स्ट लेडी ऑफ द क्लब एन. श्रीमती रेनू चुग, एन. श्रीमती नीलिमा नाथ, एन. श्रीमती मोनिका दिवान, पी.पी. रोटेरियन एम.वी. पाठक, पी.पी. रोटेरियन अनिल दिवान, क्लब सचिव रोटेरियन श्री जीतेंद्र नाथ, तथा क्लब अध्यक्ष रोटेरियन श्री वी.के. चुग — जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बनाया।

विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाने चाहिए।

यह परियोजना पूर्णतः सफल रही और बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ही इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही।


Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ