पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय करेंगे गणेश गोदियाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा
हरिद्वार 7 अक्टूबर। गणेश गोदियाल लगातार कई विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव हारने के बाद शायद बौखला गए हैं। बौखलाहट में सुनियोजित षडयंत्र के तहत वे लगातार श्री केदारनाथ धाम के गर्भगृह गृह को स्वर्ण मंडित कराने वाले प्रकरण में तथ्यहीन आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जबकि पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के द्वारा कई बार इस प्रकरण से संबंधित सभी तथ्य व दस्तावेज सार्वजनिक किए जा चुके हैं।
इसके बाबजूद गणेश गोदियाल के स्तर से आज तक कोई तथ्य अथवा प्रमाण सार्वजनिक नहीं किया गया। केवल सनसनी फैलाने और चर्चाओं में बने रहने के लिए वे समय- समय पर भ्रामक, तथ्यहीन और अजेंद्र अजय की व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने के लिए मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से बयानबाजी कर रहे है, जबकि यह सर्वविदित है कि अजेंद्र अजय ईमानदार कर्मठ और अनुशासन प्रिय व्यक्ति है व्यक्तिगत विद्वेष के कारण ऐसे व्यक्ति को निशाना बनाना मानवीय मूल्यों के विपरीत है कयी बार इस विवाद को तूल देने वाले लोगों से अजेंद्र अजय ने अपने सौम्य व्यवहार के चलते विनम्र अनुरोध भी किया है और चुनौती भी दी है कि यदि उनके पास कोई तथ्य हैं तो किसी सक्षम स्तर पर लिखित शिकायत करें अथवा माननीय उच्च न्यायालय अथवा माननीय उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर करें।
मगर विरोधियों पास कोई तथ्य नहीं हैं। इसीलिए वे लिखित में एक भी तथ्य आज तक सार्वजनिक नहीं कर सके। उल्टा, उनके द्वारा 06 अक्टूबर, 2024 को फेसबुक पोस्ट के माध्यम से अजेंद्र अजय पर कई व्यक्तिगत आरोप लगाए गए और उन्हें चुनौती दी है कि वे अगर निर्दोष हैं तो विरोधियों क विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज करे।
गणेश गोदियाल के के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा करेंगे अजेंद्र अजय
Comments
Post a Comment