श्री स्वामिनारायण आश्रम में अन्नकूट महोत्सव के साथ मनाया गया गुजरातियों का नव वर्ष
भगवान श्री स्वामिनारायण की पूजा अर्चना कर गुजरातियों ने मनाया नव वर्ष
श्री स्वामिनारायण आश्रम में स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
हरिद्वार 22 अक्टूबर तीर्थ नगरी हरिद्वार में श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री महाराज के पावन सानिध्य में श्री स्वामिनारायण आश्रम भूपत वाला में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया साथ ही गुजरात के विभिन्न शहरों से आए हुए गुजरातियों ने गुजराती समुदाय का नव वर्ष भगवान श्री स्वामीनारायण की पूजा अर्चना कर पटाखे , आतिश बाजिया छोड़कर बनाया इस अवसर पर श्री स्वामी नारायण आश्रम के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री महाराज ने कहा कि गुजरात भक्ति की भूमि है जहां पर माता लक्ष्मी की हमेशा विशेष कृपा रही है गुजराती नव वर्ष का शुभारंभ दीपावली से अगले दिन अन्न कूट महोत्सव के साथ होता है इस वर्ष श्री स्वामिनारायण आश्रम में अन्नकूट महोत्सव से पूर्व भागवत कथा का आयोजन किया गया इसी बीच अन्नकूट महोत्सव में भगवान श्री स्वामीनारायण की पूजा अर्चना कर गुजरात से आए सैकड़ो हिंदुओं ने नव वर्ष धूमधाम के साथ बनाया अन्नकूट महोत्सव में भगवान श्री स्वामी नारायण को छप्पन भोग अर्पित किए गए इस अवसर पर आश्रम के संचालक श्री स्वामी हरि बल्लभ दास शास्त्री जी महाराज आनंद स्वरुप शास्त्री ,कोठारी जयेंद्र स्वामी, धर्मानंद स्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी, एडवोकेट अरविंद शर्मा योगेश भगत आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment