डॉ विकास दीक्षित ने अपने जन्मदिन पर पौधे रोपित कर किया एक अभिनव प्रयास

भारत स्वास्थ्य एवं शिक्षा परिषद ने किया पौधारोपण 

हरिद्वार 10 अक्टूबर भारत स्वास्थ्य एवं शिक्षा परिषद  के चेयरमैन डॉ.  विकास दीक्षित ने अपने जन्मदिन के मौके पर सिंहद्वार नहर के किनारे पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के हर जागरूक नागरिक को जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रकृति व पर्यावरण का ध्यान रखकर पौधा रोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अगर स्वस्थ रहना है तो पेड़ पौधों एवं नदियों का संरक्षण करना जरूरी है। संस्था के सचिव बालकृष्ण शास्त्री ने पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में पौधरोपण को एक अच्छा प्रयास बताया।  डॉ. दीक्षित ने डॉ. यतींद्र नागयान को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ