रुड़की में हुआ अलवर वाले बाबा का आगमन भक्तों को दिया आशीर्वाद
रुड़की 12 अक्टूबर रुड़की नगर में श्री श्री 1008 श्री अलवर वाले बाबा जी का शुभ आगमन हर मिलाप धर्मशाला, साकेत रुड़की में हुआ। श्री अलवर वाले बाबा जी की भक्तों ने श्री दुर्गा चौक पर बाबा जी का स्वागत किया। श्री बाबा जी ने दुर्गा चौक स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके पश्चात ढोल बाजे बजते हुए हर मिलाप धर्मशाला साकेत में आसपास के जनपदों से भी आए हुए और रुड़की के भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ श्री महाराज जी का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा करके, मालाए पहनाकर किया। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने भी श्री महाराज जी का भव्य स्वागत हर मिलाप धर्मशाला पर किया।
उसके पश्चात हर मिलाप धर्मशाला में महाराज जी के द्वारा सुंदरकांड पाठ में बैठकर सुंदर कांड का श्रवण किया। तत्पश्चात आरती की। उसके बाद उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया। प्रसाद वितरण के बाद भंडारे का बहुत सुंदर आयोजन किया गया।
Comments
Post a Comment