भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने मानव कल्याण आश्रम में अर्धनारीश्वर भगवान की पूजा अर्चना कर स्वामी दुर्गेशानंद से लिए आशीर्वाद
हरिद्वार 6 अक्टूबर श्री मानव कल्याण आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने भगवान अर्धनारीश्वर की पूजा अर्चना कर स्वामी दुर्गेशानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस अवसर पर मानव कल्याण आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वह वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी, भाजपा ओबीसी मोर्चे जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार, भाजपा के पूर्व विस्तारक संजय वर्मा, सर्वेश प्रजापति ,सतीश कुमार आदि ने राकेश गिरी एवं नेत्रपाल मौर्य का पटका उढाकर, फूल माला, पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश गिरी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कनखल स्थित अर्धनारीश्वर भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की इस अवसर पर स्वामी दुर्गेशा नंदन जी महाराज ने राकेश गिरी ,नेत्रपाल मौर्य एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारीयों कर्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया।
Comments
Post a Comment