छोलिया नृत्य के साथ चंपावत में हुआ प्रेम वाहिनी रथ यात्रा का स्वागत

चंपावत 4 नवंबर श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखण्ड के सौजन्य से आयोजित प्रेम प्रवाहिनी रथयात्रा का मंगलवार को अपराह्न में चंपावत जनपद के सुप्रसिद्ध स्थल देवीधुरा में योगेश जोशी मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में आगमन हुआ, वहां स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुति हृदय को अभिभूत करने वाली थी बच्चों द्वारा छोलिया नृत्य दर्शनीय था लगभग 300 बच्चों की उपस्थिति साथ ही अभिभावक एवं अध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को खूबसूरत बना गई..श्री सत्य साईं सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र सिंह एवं आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर प्रकाश जोशी द्वारा उपस्थित बच्चों को मानवीय मूल्यों पर आधारित अत्यंत महत्वपूर्ण सूत्रों से अवगत कराया जिसे बच्चों ने अनुशासित और एकाग्रचित होकर श्रवण किया l इस दौरान श्री सत्य साईं सेवा संगठन की बाल विकास गुरु श्रीमति डॉ आभा आहूजा, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बृजमोहन जोशी  साई ग्रेस इंटरनेशनल स्कूल देहरादून की संस्थापक श्रीमती किरण सिंह हरिद्वार से श्रीमति मालती जोशी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता जोशी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ