बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने की पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से शिष्टाचार भेंट
बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने की आचार्य बालकृष्ण से शिष्टाचार भेंट लिया ,आशीर्वाद
हरिद्वार 15 नवंबर बद्री केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजेंद्र अजय ने पतंजलि जाकर आचार्य बालकृष्ण से शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर अजेंद्र अजय ने आचार्य बालकृष्ण को अंग वस्त्र प्रदान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया आचार्य बालकृष्ण ने अजेंद्र अजय को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में जिस समर्पण भाव के साथ बाबा बद्री केदार की सेवा की है वह सदैव याद की जाती रहेगी आचार्य बालकृष्ण ने अजेंद्र अजय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। चर्चा के दौरान अजेंद्र अजय ने आचार्य बालकृष्ण से पतंजलि योगपीठ ,पतंजलि विश्वविद्यालय पतंजलि के अन्य प्रकल्पों के विषय में भी विस्तार से चर्चा की एवं भारतीय आयुर्वेदिक शिक्षा चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में की जा रही प्रगति के लिए उन्हें साधुवाद दिया।
Comments
Post a Comment