महाशिवरात्रि पर्व पर सत्य साईं सेवा समिति ने की कुष्ठ रोगियों की सेवा
श्री सत्य साईं सेवा समिति, हरिद्वार ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कुष्ठ आश्रमो में वितरित किया राशन
हरिद्वार 14 फरवरी श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अधिक भीड़ का दबाब देखते हुए दो दिन पूर्व ही दिनाँक 13 फरवरी, 2026 की प्रातः हरिद्वार के 3 मुख्य कुष्ठ आश्रमों क्रमशः श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजी वाला, श्री चिदानंद कुष्ठ आश्रम चंडीघाट एवम दयालपूरी कुष्ठ आश्रम चंडीघाट मे नारायण सेवा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक कुष्ठ आश्रम में 30 किलो आटा, 30 किलो चावल, 5 किलो दाल, 5 किलो चीनी, 500 ग्राम चायपत्ती, 5 लीटर सरसों का तेल, 2 किलो नमक, 250 ग्राम मसाले साथ ही नहाने के साबुन 12 एवं कपड़े धोने के साबुन 12 और बच्चों को बिस्किट एवं केला और कीनू वितरित किया गया.. समिति के कुल 6 सदस्यों ने उक्त कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी..कुष्ठ रोगियों से जानकारी भी ली गई कि विकलांग पेंशन की प्राप्ति में किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है, सभी को विधिवत रूप से प्रतिमाह निर्धारित Rs.1500/ मात्र पेंशन के रूप में ससमय प्राप्त हो रहे हैं
Comments
Post a Comment