संघ के जमालपुर मंडल में हुआ छत्रपति शिवाजी महाराज हिंदू सम्मेलन का आयोजन

छत्रपति शिवाजी हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन 

संघ के जमालपुर मंडल के तत्वाधान एवं डॉ प्रदीप कुमार के संयोजन में मिश्रपुर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन 

हरिद्वार 22 फरवरी  संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में संघ के जमालपुर मंडल के तत्वाधान में एवं डॉ प्रदीप कुमार के संयोजन में ग्राम  मिश्रपुर के मंगलम वेंकट हाल में छत्रपति शिवाजी महाराज हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता संघ के सह विभाग प्रमुख संजय  जी एवं कृष्णायन गौशाला के संचालक स्वामी अनन्ता नंद महाराज ने वर्तमान में देश की परिस्थितियों एवं हिंदुओं की दशा के  विषय में  विचार प्रकट किये एवं संघ के 100 वर्ष के इतिहास को श्रोताओं के सामने प्रस्तुत कर राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करने का आह्वान किया आए हुए अतिथियों का स्वागत विपिन चौधरी ,राकेश चौधरी, अनीता वर्मा, मिथुन चौधरी , आदि ने किया । 
संघ के सह विभाग संपर्क प्रमुख संजय जी, समाजसेवी कंचन तनेजा, संरक्षक नरेश चौहान, कल्याण चौधरी, आदि ने सम्मेलन में उपस्थित समाज के सभी वर्गों से जाति बंधन से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया तथा हिंदुओं को अपने धर्म संस्कृति का संरक्षण करते हुए इसके संवर्धन के विषय में शपथ लेने का आग्रह किया। छत्रपति शिवाजी महाराज हिंदू सम्मेलन में परमिल चौधरी , प्रमोद चौहान , तिलकराम सैनी, डॉ मनमोहन शर्मा ,चौधरी नाथीराम ,सतीश ठाकुर, महक सिंह ,सुधीर ठाकुर, साधु राम सैनी , संजय वर्मा ,दीपांकर जाना  , भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, मिथिलेश शर्मा, बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता चौधरी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे सम्मेलन का संचालन  बौद्धिक प्रमुख हेमराज  एवं खंड कारवाह नितेश चौधरीने किया।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ