सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

हरिद्वार 6 मार्च शुक्रवार को श्री तुलाराम गोपालदास मित्तल सरस्वती शिशु मन्दिर मायापुर हरिद्वार  में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री राम कुमार गुप्ता जी  प्रबंधक लखनऊ धर्मशाला हरिद्वार, ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l  विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने श्री राम कुमार गुप्ता जी को पुष्प गुच्छ भेट कर उनका स्वागत कियाl विद्यालय के भैय्या-बहिनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए l कार्यक्रम में उपस्थित श्री राम कुमार गुप्ता जी,विद्यालय की गतिविधियों में सहयोगी श्री शंकर पांडेय जी, श्री गौरव भरद्वाज जी प्रतिष्ठित सामाज सेवी, प्रेम चन्द्र गौड़ चित्रकार विद्यालय के प्रधानाचार्य जी आचार्य बन्धुओं एवं बहिनों द्वारा विद्यालय में सत्र 2025-26 में आयोजित कराईं गई word meaning competition, हरेला पर्व पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, वेश प्रतियोगिता, बस्ता प्रतियोगिता, पहाड़ा प्रतियोगिता आदि में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैय्या-बहिनों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन कियाl कार्यक्रम का संचालन श्री भरोसानंद डबराल जी ने किया l अन्त में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ