सक्षम की प्रांत योजना बैठक में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दिए दायित्व प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने की घोषणा

सक्षम ने की प्रांत और हरिद्वार जिले में दायित्वों की घोषणा

सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने सक्षम के समर्पित और पुराने कार्यकर्ता  पत्रकार संजय वर्मा को दिया सह प्रांत प्रचार प्रमुख का दायित्व 

हरिद्वार 25 मार्च विगत दिनों जगत गुरु आश्रम में संपन्न हुई प्रांत योजना बैठक के उपरांत प्रांत और। हरिद्वार जिले में की गई दायित्वों की घोषणा जगदगुरू  आश्रम के शंकराचार्य परम पूज्य श्री राजराजेश्वर जी महाराज का प्राप्त हुआ आशीर्वाद।*
*पूज्य करण गिरी जी महाराज का भी प्राप्त हुआ आशीष।*
दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक सक्षम संपन्न हो गई है।
*द्वितीय दिवस के शुभारंभ सत्र* में अतिथि पुरुषोत्तम पुरोहित जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सक्षम, मुख्य वक्ता श्रीमान पदम जी भाईसाहब क्षेत्र प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड, विशिष्ट अतिथि डॉ मुनीश चन्द्र आयुर्वेदाचार्य नाड़ी विशेषज्ञ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम के उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष श्रीमान ललित पंत जी एवं संचालन श्री मान कपिल रतूड़ी जी प्रांत सचिव सक्षम द्वारा किया गया।
 उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमान पुरुषोत्तम पुरोहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सक्षम द्वारा कार्यकर्ता चयन दिव्यांग मित्र योजना तथा दिव्यंग सेवा केंद्र एवं दिव्यांग सेवा प्रकल्प के बारे में विस्तार से बताया गया सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष अपने प्रश्न रखें तथा उनका उचित समाधान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रांत जिला एवं विकासखंड इकाई स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। 
तदोपरांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीमान पदम जी द्वारा संघ शताब्दी वर्ष पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिपादित 'पंच परिवर्तन' का उद्देश्य समाज और राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए पांच मुख्य क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाना है। यह भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष (2047) तक एक विकसित और समर्थ भारत बनाने का मार्ग है। जिनमें *सामाजिक समरसता* समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर समानता, बंधुत्व और सद्भावना पर आधारित एक समरस समाज का निर्माण करना। इसमें जातियों के बीच की खाई को पाटना और समाज को संगठित करना शामिल है।
*कुटुंब प्रबोधन* भारतीय पारंपरिक परिवार व्यवस्था को मजबूत करना। इसमें परिवार के भीतर संस्कार, संवाद, और सही दिशा को बढ़ावा देना शामिल है ताकि अगली पीढ़ी सुसंस्कारित बने।
*पर्यावरण संरक्षण* प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीना। इसमें पानी की बचत, एकल-उपयोग  प्लास्टिक को कम करना, और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति सजगता लाना है।
*स्वदेशी 'स्व' का बोध जगाना* और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना। भारतीय संस्कृति, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और भारतीय ज्ञान परंपरा पर गर्व करने का भाव विकसित करना।
*नागरिक कर्तव्य* देश और संविधान के प्रति जिम्मेदारियों का पालन करना। इसमें नियमों का पालन करना, अनुशासन, और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना शामिल है। 
ये पांचों परिवर्तन व्यक्ति के भीतर से बदलाव शुरू कर परिवार, समाज और अंततः राष्ट्र के रूपांतरण की परिकल्पना करते हैं। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। 
विशिष्ट अतिथि डॉ मुनीश चंद्र जी ने बताया सक्षम द्वारा दिव्यांगों के लिए जो कार्य किया जा रहा है वह अनुकरणीय ही नहीं अपितु पूजनीय है उसे वर्ग को सक्षम बनाना जो स्वयं को समाज से अलग समझता हो यह बहुत ही पुण्य का कार्य है। मेरा सौभाग्य होगा यदि दिव्यांग जनों के लिए उनकी चिकित्सा हेतु कभी कोई सहयोग देना हो। 
कार्यक्रम के समापन सत्र में पहुंचे पूर्व जिला जज जयदेव सिंह ,डॉ दर्शनशर्मा पूर्व राज्य मंत्री एवं पूज्य करणगिरि जी महाराज जी ने सक्षम  द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा करणगिरी जी महाराज ने बताया समाज के सेवा कार्यों के लिए समाज में हर कोई आगे नहीं आता और जो आगे आता है वह वास्तव में ईश्वर्य कार्य के लिए आगे आता है ऐसे में सक्षम के कार्यकर्ता समर्पण भाव से दिव्यांग समाज के पुनर्वास में लगे हैं जो वास्तव में बधाई के पात्र हैं ईश्वरीय कार्य में जुड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति पुण्य का भागीदार होता है। तथा प्राणदा प्रकोष्ठ प्रांत प्रमुख डॉक्टर ललित मोहन उप्रेती जी ने खून से संबंधित दिव्यांगताओ के बारे में प्रकाश डाला।
सत्र के समापन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम पुरोहित जी द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्व सहमति से नवीन दायित्वों का भी उद्बोधन किया गया। जिनमें प्रांत सह प्रचार प्रमुख संजय वर्मा, हरिद्वार से जिला अस्थि बाधित प्रमुख श्रीमती अनीता वर्मा एवं ऋतु गुप्ता जी बुद्धि बाधित प्रकोष्ठ प्रमुख,नीरू कौशक जी सविता प्रकोष्ठ प्रमुख जबकि जिला देहरादून के कोषाध्यक्ष श्री विजय पंचवाल जी है।
प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने सभी अतिथिजन एवं दायित्व धारी जनों आगंतुकों का धन्यवाद प्रकट किया और बताया प्रांत योजना बैठक की तैयारी में निरंतर लगे रहे प्रभारीजन प्रांत महिला प्रमुख निरुपमा रावत एवं  प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत बधाई के पात्र हैं।
प्रांत योजना बैठक प्रभारी निरुपमा रावत जी,कमल पंत जी एवं अनंत जी द्वारा जगतगुरू आश्रम के परम पूज्य शंकराचार्य श्री राजराजेश्वर जी महाराज एवं प्रबंधक श्री नारायण जी को चरण वंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष श्री ललित पंत, प्रांत संरक्षक श्रीमान डॉ ललित मोहन उप्रेती जी,प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी,प्रांत कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मुंडेपी,प्रांत सह कोषाध्यक्ष श्री सुरेश कपिल,प्रांत सह सचिव भुवन गुणवंत,प्रांत महिला प्रमुख निरुपमा रावत,प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत,प्रांत प्रचार प्रमुख मानवेंद्र सती,प्रांत सविता प्रकोष्ठ प्रमुख श्री मति जया भंडारी, प्रांत दृष्टि प्रकोष्ठ प्रमुख श्री मति प्राची बहुगुणा,प्रांत बुद्धि बाधित प्रकोष्ठ प्रमुख श्री सतीश चौहान,प्रांत सह प्रमुख सविता प्रकोष्ठ श्री मति कुसुम पंत,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री विजय पंचवाल, जिला अध्यक्ष देहरादून अमित गर्ग,जिला अध्यक्ष हरिद्वार संदीप अरोड़ा, जिला सचिव हरिद्वार श्री मति मानसी मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष श्री मति सोनिया अरोड़ा,जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर श्री महेश पंत, जिला अध्यक्ष नैनीताल श्री अरुण कुमार,जिला अध्यक्ष पौड़ी डॉ बलवंत नेगी, सुरेंद्र रावत जी जिला सचिव पौड़ी, विनोद जोशी जी जिला सचिव नैनीताल,जिला सह सचिव देहरादून श्री मति मधु पटवाल, जिला महिला प्रमुख देहरादून श्री मति ममता रावत,जिला महिला प्रमुख हरिद्वार श्रीमती सीमा चौहान के अतिरिक्त सक्रिय कार्यकर्ता गौरव काकरान, सीमा देवी जी, मेघा पुरोहित जी, विमलेश गौड़ जी शशि लता जी, योगेश चौधरी जी,मुंशीराम जी,अतर सिंह जी,अंकुर जी आदि गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ