सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

हरिद्वार 30 मार्च सोमवार को श्री तुलाराम गोपाल दास मित्तल सरस्वती शिशु मन्दिर मायापुर हरिद्वार  में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मा0 मेयर श्रीमती किरण जैसल जी ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l विद्यालय के प्रधानाचार्य जी श्री करनेश कुमार जी ने सभी अतिथियों का परिचय कराया एवं विशिष्ट अतिथि पूज्य संत श्री दिवाकर जी महाराज मायादेवी मंदिर के मुख्य साधक  विशिष्ट अतिथि थे विद्यालय के प्रबंधक श्री जगपाल सिंह जी,कोषाध्यक्ष श्री प्रभु दयाल अग्रवाल जी, ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत कियाl इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय,  तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैय्या-बहनो को पुरस्कार वितरित किये गए। कक्षा में नारायणी अधिकारी,यश बौङाइ प्रथम स्थान,वासु शर्मा, आराध्या काला द्वितीय स्थान, हर्षित शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया सर्वाधिक अंक पार्थ मोदी ने प्राप्त किए एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आराध्या काला, पलक देवी ने स्थान प्राप्त किए विद्यालय के भैय्या-बहिनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए l इस कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य श्री रमेश भाटिया जी, श्री नीरज जी,  समाज सेवी श्री गौरव भारद्वाज जी आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन श्री भरोसानंद डबराल जी ने किया l अन्त में राष्ट्रगीत  के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ