हरिद्वार में सक्षम की प्रांत योजना बैठक हुई संपन्न

*उत्तराखंड सक्षम प्रांत योजना बैठक  संपन्न।*


हरिद्वार 24 मार्च विगत दिनों हरिद्वार के जगतगरु आश्रम कनखल में दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक सक्षम संपन्न हो गई 
*प्रथम दिवस के शुभारंभ सत्र* में मुख्य अतिथि श्रीमान पुरुषोत्तम पुरोहित जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सक्षम, मुख्य वक्ता श्रीमान राकेश जी विभाग प्रचारक हरिद्वार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,अति विशिष्ट अतिथि डॉ दर्शन शर्मा जी पूर्व अध्यक्ष भारतीय आयुर्वेद परिषद दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार तथा विशिष्ट अतिथि  श्रीमान शोभाराम प्रजापति उपाध्यक्ष माटी कला बोर्ड दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम के उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष श्रीमान ललित पंत जी एवं संचालन श्री मान कपिल रतूड़ी जी प्रांत सचिव सक्षम द्वारा किया गया।
इस दौरान अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात स्वागत गीत एवं वंदना आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय हरिद्वार के दृष्टिहीन छात्रों द्वारा किया गया। तदुपरांत सभी अतिथि जनों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया गया। उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमान पुरुषोत्तम पुरोहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सक्षम द्वारा बताया गया सक्षम दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी के समान कार्य कर रहा है अवश्य ही उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों तक सक्षम यथा शीघ्र दिव्यांगजनों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा ऐसे में दिव्यांग जनों के प्राथमिक चिह्नकरण, शीघ्र पहचान एवं हस्तक्षेप से लेकर शैक्षिक, चिकित्सकीय एवं व्यावसायिक, व्यवहारिक पुनर्वास की पूर्ण व्यवस्था हेतु सक्षम ने सात प्रकल्पों की योजना की है जिन प्रकल्पों के माध्यम से श्रवण बाधित जन, दृष्टि बाधित जन, बुद्धि बाधित जन, मानसिक रूग्णता से ग्रसित, सेरेब्रलपाल्सी, ऑटिज्म आदि सभी 21 दिव्यांगताओ के लिए कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है।
अति विशिष्ट अतिथि डॉ दर्शन शर्मा ने बताया दिव्यांग जनों के पुनर्वास में जहां तक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की आवश्यकता है उसे हेतु हम अवश्य ही पूर्ण सहयोग उत्तराखंड के समस्त प्रकल्पों में व्यवस्था स्वरूप प्रदान करेंगे किसी भी प्रकार की चिकित्सा व्यवस्था के लिए हम सक्षम द्वारा लगाई जा रहे सात प्रकल्पों में पूर्ण व्यवस्था सुसज्जित करेंगे।
विशिष्ट अतिथि शोभाराम प्रजापति जी ने बताया दिव्यांग जनों के व्यावसायिक पुनर्वास में माटी कला बोर्ड अवश्य ही महत्वपूर्ण योगदान करेगा और हमारे ऐसे दिव्यांगजन जो हाथ का कार्य कर सकते हैं उनके लिए माटी कला बोर्ड भी मिल का पत्थर साबित हो सकता है ऐसे दिव्यांगजन जो माटी से संबंधित कार्य को कर सकते हैं मैं उनके लिए अवश्य ही सहयोग करने के लिए तत्पर रहूंगा।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान राकेश जी विभाग प्रचारक हरिद्वार ने बताया समाज के सहयोग से समाज के लिए निरंतर सेवा का कार्य होना नितांत आवश्यक है और इस हेतु सक्षम अतुलनीय कार्य कर रहा है अनुकरणीय कार्य कर रहा है ऐसे में शताब्दी वर्ष के इस शुभ अवसर पर सक्षम द्वारा दिव्यांगों के लिए सेवा कार्य सराहनीय हैं अवश्य ही दिव्यांग समाज में विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति हो रही है और आज दिव्यांगजन भी राष्ट्र के वैभव को उच्च शिखर तक पहुंचाने में अपना योगदान दे रहे है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सक्षम के प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत जी द्वारा बताया गया कि समूचे प्रांत उत्तराखंड में समस्त 13 जिलों में सक्षम की कार्यकारिणी अच्छा कार्य कर रही है और हमने विभिन्न जिलों में जिला अधिवेशनों द्वारा दिव्यांग समाज में पूर्व से होते जा रहे भेदभाव को भी खत्म करने का कार्य किया है आज दिव्यांग समाज जन सामान्य से मिलकर समावेशन की ओर बढ़ रहा है और उसकी शिक्षा पुनर्वास चिकित्सा में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आ रही है सक्षम इस और प्रयासरत है कि उत्तराखंड के दूरस्थ से दूरस्थ क्षेत्र में पहुंचकर दिव्यांग जनों के पुनर्वास में ज्यादा से ज्यादा कार्य कर सके।
तदुपरांत द्वितीय सत्र में उपस्थित उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए सक्षम के अपेक्षित प्रांत एवं जिला दायित्व धारी कार्यकर्ताओं का परिचय हुआ एवं सक्षम के वर्ष भर के अनिवार्य कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। उसके बाद रात्रि भोजन उपरांत रात्रि 9:00 बजे से 10:00 बजे तक सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ