28 अप्रैल से प्रारंभ होगी बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा



देहरादून 12 अप्रैल 27वीं बाबा विश्वनाथ माँ जगदीशिला 28 दिवसीय डोली रथ यात्रा–2026 के सफल एवं भव्य आयोजन हेतु गढ़वाल मण्डल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज देहरादून स्थित होटल सौरभ में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता श्री गजेन्द्र सिंह राणा (जिला पंचायत सदस्य) द्वारा की गई। बैठक में यात्रा संयोजक श्री मंत्री प्रसाद नैथानी (पूर्व मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

यात्रा संयोजक श्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने अपने संबोधन में कहा कि— "यह डोली रथ यात्रा हमारी आस्था, संस्कृति एवं परंपरा का जीवंत प्रतीक है। सभी श्रद्धालुओं का कर्तव्य है कि वे इस दिव्य यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और इसे ऐतिहासिक बनाएं।"

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर इस पावन यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। निर्णय लिया गया कि आगामी डोली रथ यात्रा को पूर्व वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाया जाएगा। इसके लिए यात्रा के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं जनसंपर्क अभियान चलाए जाएगा, प्रत्येक क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को जोड़ा जाएगा, उपस्थित भक्तों ने यात्रा मार्ग में पड़ने वाले स्थानों पर स्वागत, व्यवस्था एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारियां, हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाने का निर्णय लिया गया ताकि अधिक अधिक लोग बाबा विश्वनाथ माँ जगदीशिला का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागीदार बन सकें। यात्रा के दौरान धार्मिक गरिमा, परंपरा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखने का भी संकल्प लिया गया।

28 दिवसीय यह यात्रा 28 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 25 मई 2026 (गंगा दशहरा) तक चलेगी, जो उत्तराखंड के 13 जनपदों से होकर पवित्र विशोन पर्वत, टिहरी गढ़वाल में सम्पन्न होगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री ओम गोपाल रावत, श्री गोविन्द प्रसाद रतूड़ी, श्री उत्तम सिंह असवाल, श्री अर्जुन दवाँण, श्री गोपाल सिंह कुमांई, श्री रघुवर सिंह दवाँण, श्री वीरेंद्र पोखरियाल, श्री दिनेश गौड़, श्री मोहन सिंह खत्री, श्री प्रदीप कुकरेती, अजहर रहमान, श्री विकास शर्मा, श्री गोपाल दत्त रतूड़ी, श्री बलबीर राणा, पण्डित राजेंद्र प्रसाद मैठाणी,श्री  राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल, श्री कैलाश राम तिवाड़ी, श्री वी. एस. रावत, श्री रामेश्वर प्रसाद सुरीरा, श्री विजेंद्र प्रजापति, श्री विजय राम उनियाल, श्री नत्थी प्रकाश तिवारी, श्री संजय उनियाल, श्री विजेंद्र सिंह रावत, श्री दीपक गैरोला, श्री विशाल सूरी, श्री विवेक सूरी, श्री सुबोध सेमवाल, श्री अशीष पंवार, श्री सुरेंद्र दत्त डंगवाल, श्री बेलीराम कंसवाल, श्री महावीर कंसवाल, श्री सत्यनारायण कोठियाल, श्री गणेश डंगवाल, श्री केशव उनियाल, श्री अनुज नौटियाल, चौधरी अरुण कुमार, श्रीमती चौधरी, श्री दयाल सिंह चौहान, डॉ विक्रम सिंह दवाँण, श्री प्रकाश रावत, श्री कमल रावत, श्री वीरेंद्र भारद्वाज, श्री निर्मल कुमार भट्ट, श्री गजेंद्र सिंह रावत, डॉ विजेंद्र सिंह भंडारी, श्री अजय सिंह राणा, श्री भगवती प्रसाद सेमवाल, श्री ललिता प्रसाद नैथानी, श्री इंद्र भूषण बडोनी, श्री शिव प्रकाश नैथानी, श्री कैलाशपति मैठाणी आदि गणमान्य श्रद्धालु, राज्य आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ