29 अप्रैल बुधवार को हर की पौड़ी पहुंचेगी बाबा विश्वनाथ मां जगदी शीला डोली यात्रा
बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा 29 अप्रैल बुधवार को पहुंचेगी हर की पौड़ी
विशौन पर्वत से चलकर हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंचेगी बाबा विश्वनाथ मां जगदी शीला डोली यात्रा :- महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी
हरिद्वार 27 अप्रैल बाबा विश्वनाथ मां जगदी शीला 28 दिवसीय डोली रथ यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार हर की पौड़ी पर गंगा पूजन एवं देव डोलियों के स्नान के साथ होगा हरिद्वार में इस डोली यात्रा के संयोजक आमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 27वीं बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा इस यात्रा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार रहे मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में हर की पौड़ी पहुंचेगी जहां पर भारत माता मंदिर के श्री महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरि महाराज एवं आध्यात्मिक विभूतियां के सानिध्य में हर की पौड़ी पर देव डोलियों को स्नान कराया जाएगा एवं गंगा जी की पूजा अर्चना कर डोली यात्रा को समस्त उत्तराखंड के भ्रमण के लिए रवाना किया जाएगा। डोली यात्रा के महत्व को बताते हुए भारत माता मंदिर के श्री महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी जी महाराज ने बताया कि बाबा विश्वनाथ मां जगदी शीला डोली रथ यात्रा उत्तराखंड की पहचान है तथा समस्त उत्तराखंडियों की आस्था, संस्कृति एवं परंपरा का जीवंत प्रतीक है यह डोली यात्रा इस वर्ष 27वे वर्ष में प्रवेश कर 25 मई 2026 गंगा दशहरा तक चलेगी जो उत्तराखंड के 13 जनपदों से होकर पवित्र विशौन पार्वत टिहरी गढ़वाल में संपन्न होगी।
जय मां जगदीशीला
ReplyDelete