महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी महाराज के सानिध्य में हर की पौड़ी पर हुआ बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा का आगमन

उत्तराखंड की आस्था और संस्कृति की पहचान है बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा :- मंत्री प्रसाद नैथानी 

भारत माता मंदिर के श्री महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी महाराज के सानिध्य में हर की पौड़ी पहुंची बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा

हरिद्वार 29 अप्रैल बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा टिहरी गढ़वाल के विशौन पर्वत स्थित बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला मंदिर से वार्षिक भ्रमण यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में एवं शिक्षाविद कैलाशपति मैठानी के संयोजन में हर की पौड़ी पहुंची जहां पर भारत माता मंदिर के श्री महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी महाराज के सानिध्य में गंगा पूजन, डोली स्नान के पश्चात डोली यात्रा उत्तराखंड भ्रमण के लिए रवाना हुई  गंगा दशहरे पर डोली यात्रा का समापन विशौन पर्वत ग्यारह गांव हिंदाव टिहरी गढ़वाल में बाबा विश्वनाथ धाम में होगा। हर की पौड़ी पर डोली यात्रा का स्वागत करते हुए स्वामी ललिता नंद गिरी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है जहां पर देवी देवताओं का वास है गंगोत्री, यमुनोत्री ,केदारनाथ, बद्रीनाथ के अतिरिक्त संपूर्ण उत्तराखंड में देवी देवताओं का वास है बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला तीर्थ भगवान शिव और शक्ति की आराधना पूजा का केंद्र है जहां से प्रतिवर्ष यह डोली यात्रा पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में हरिद्वार आती है जो एक परंपरा बन चुकी है इस बार 27वीं डोली यात्रा का हरिद्वार में आगमन हुआ है यह सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार का माध्यम बन गई है यात्रा के संस्थापक एवं  डोली यात्रा के सूत्रधार पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड की आस्था और संस्कृति की पहचान है बाबा विश्वनाथ मां जगदी शीला डोली यात्रा जो संपूर्ण उत्तराखंड को धार्मिक एकता के सूत्र में पिरोती है उत्तराखंड के गढ़वाल  और कुमाऊं में सनातन हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करती है तथा उपेक्षित पड़े तीर्थ स्थलों का विकास करने का कार्य करती है इस अवसर पर डोली यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे जिनका स्वागत समाजसेवी आमेश शर्मा,एडवोकेट वरुणेश चौधरी, मनोज झा , रुद्राक्ष सराय वाले, शाश्वत वशिष्ठ, विनोद नेगी, रजत शर्मा आदि ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ