स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के संगठन ने की मुख्यमंत्री से खटीमा में भेंट

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर खटीमा में की चर्चा* 

खटीमा 10 अप्रैल  उत्तराखण्ड   स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष  ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों के अनुरोध पर कल दिनांक 09/04/2026 को उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान किए जाने पर चर्चा की। जिसमें पेंशन बढ़ोत्तरी ,पैंशन में आ रही अन्य समस्याओं ,प्रथम पीड़ी के न रहने पर द्वितीय पीड़ी को पेंशन दिए जाने, देहरादून में सेनानी भवन हेतु धन आवंटित करने व दोनों मंडलों में भी और सेनानी भवन बनाए जाने की मांग के साथ ही जिसतरह अन्य अयोग, परिषदों में उपाध्यक्ष नामित किये गए है उसी तरह सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण परिषद में भी उपाध्यक्ष नामित किये जाने आदि विषयों पर चर्चा की। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवम् उत्तराधिकारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल को सभी विषयों पर सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री मनोहर चंद्र लोहनी,प्रांतीय सलाहकार श्री सुभाष मिश्रा, उधम सिंह नगर जिले के अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री भगवान सिंह, उधम सिंह नगर जिले के संरक्षक श्री अवनींद्र गुप्ता, ब्लॉक सचिव श्री नरेंद्र सिंह, खटीमा से संगठन के श्री वीरेंद्र सिंह, श्री ए न भटनागर सहित खटीमा से संगठन के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ