सक्षम जिला हरिद्वार की हुई योजना बैठक नए समर्पित कार्यकर्ता को दिए गए दायित्व
*।
*सत्यप्रकाश सक्षम के जिला कोषाध्यक्ष और सत्यदेव राठी जिला उपाध्यक्ष बनाए गए*
दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार दोपहर 02:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सक्षम जिला हरिद्वार योजना बैठक का आयोजन हरिद्वार गंभीर मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर संपन्न हुई।
सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्ववलन, पुष्प अर्पण एवं संगठन सुक्तम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
सक्षम संरक्षक जिला हरिद्वार द्वारा सक्षम के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिला योजना बैठक में पहुंचे प्रभारी अनंत प्रकाश मेहरा जी प्रांत सह सचिव सक्षम के समक्ष जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा जी द्वारा दायित्व परिवर्तन के लिए दो नाम प्रस्तुत किए गए जिसमें सत्य प्रकाश जी को जिला कोषाध्यक्ष और सत्यदेव राठी जी को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। दोनों दायित्वधारियों ने कहा कि वे जिले के दिव्यांगजनो की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत रहेंगे और दिव्यांग हितों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य दिव्यांगजनो को मुख्य धारा से जोड़ना और उनकी उच्च क्षमता एवं एक्टिविटीज समाज के सामने लाना और सरकार तक पहुंचाना है। जिला योजना बैठक के प्रभारी अनंत प्रकाश मेहरा जी ने वर्ष भर के होने वाले सामाजिक एवं दिव्यांग जन हितार्थ केंद्र से प्रस्तावित कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को सभी गतिविधियों की रूपरेखा के बारे में मार्गदर्शन दिया। बताया कि वर्ष भर की कार्यक्रमों के लिए बजट की नितांत आवश्यकता होगी जिस पर सभी गतिविधियों के लिए बजट प्रस्तावित किया गया। वर्ष भर की सभी गतिविधियों के लिए प्रस्तावित बजट के लिए समाज के सहयोग से कार्य हो सके इस पर भी चिंतन किया गया।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची प्रांत महिला प्रमुख निरुपमा रावत जी द्वारा बताया गया कि वर्ष भर के सभी कार्यक्रमों के लिए एक मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम होना नितांत आवश्यक है। जिसके लिए जिला स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को सक्षम के बारे में जागरूक करना होगा तथा समाज के ऐसे सेवाभावी लोगों को भी सक्षम की गतिविधियों के बारे में बताना होगा जिससे ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाया जा सके। न केवल दिव्यांगजन अपितु समाज के सभी सेवाभावी लोगों से जनसंपर्क करना होगा और कार्यक्रमों को भव्य रूप देकर ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजनों को लाभान्वित करना होगा।
सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा जी ने बताया हरिद्वार में ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजनों के लिए कार्य हो सके। इस पर पूरा प्रयास किया जाएगा और जनसंपर्क स्थापित किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला प्राणदा प्रकोष्ठ प्रमुख राजकुमार जी, विमलेश गौर जी, नीरू कौशिक जी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment