कवि साहित्यकार शिक्षाविद डॉ विजय कुमार त्यागी को मिला सम्मान


हरिद्वार, 18 मई अखिल भारतीय साहित्य परिषद् हरिद्वार के महामन्त्री, संस्कृत भारती हरिद्वार के नगर अध्यक्ष एवं बी.डी. इण्टर कॉलेज भगवानपुर के शिक्षक, कवि, लेखक, सम्पादक तथा समीक्षक साहित्यकार डॉ. विजय कुमार त्यागी को साहित्य अकादमी नई दिल्ली के रवीन्द्र भवन सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान समारोह में हिमालय विरासत ट्रस्ट, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित अनवरत वेबिनार शृंखला ‘रविवारीय कहानी वार्ता’ के 150 सप्ताह (3 वर्ष) की अनवरत वार्ता यात्रा के अंतर्गत मुख्य वक्ता के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न पद्मश्री प्रो अशोक चक्रधर, पूर्व शिक्षा मंत्री भारत एवं पूर्व मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, सचिव साहित्य अकादमी दिल्ली डॉ. वरुण गुलाटी, प्रोफेसर के. जी. सुरेश, प्रोफेसर दर्शन पाण्डेय, श्रीनिवास त्यागी, प्रो. वेदप्रकाश वत्स, डॉ. बेचैन कण्डियाल, डॉ. आशना कंडियाल आदि प्रतिष्ठित महानुभावों के द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री अशोकचक्रधर जी तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर के. जी. सुरेश जी रहे। डॉ. त्यागी को डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के रचना संसार शृंखला में 138वीं कहानी ‘कहाँ हुई भूल’ की सारगर्भित समीक्षा एवं वक्तव्य हेतु साहित्यिक शृंखला को प्रेरणादायी बनाने के लिए सम्मानित किया गया। ट्रस्ट ने इस हेतु इस अमूल्य सहयोग के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार त्यागी ने बताया कि यह साहित्यिक सम्मान समस्त हरिद्वार एवं उत्तराखण्ड के साहित्यिक जगत् के लिए गौरवपूर्ण है। डॉ. त्यागी हिन्दी एवं संस्कृत के लिए समर्पित व्यक्तित्व है तथा समय-समय पर दोनों भाषाओं में गद्य एवं पद्य विधा में लेखन कर साहित्य की परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर हिन्दी साहित्यकार एवं कवि डॉ. सुशील कुमार त्यागी, अनीता, दीपशिखा, प्राची, शिविजय, रजत बहुखण्डी, नितेश जगूड़ी पत्रकार संजय वर्माआदि परिजनों एवं मित्रों ने शुभकामनाएँ एवं बधाई देकर गौरव का अनुभव किया।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ