सक्षम देहरादून धीमहि दिव्यंग सेवा केंद्र झाझरा पर लगाएगा विशेष शिविर

*धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र पर दिव्यांगजन पुनर्वास सेवाएं निरंतर गतिमान।*

*धीमहि प्रकल्प सक्षम,दिव्यांग सेवा केंद्र झाझरा देहरादून में आज आए हुए कुछ दिव्यांगजनों को परामर्श सेवाओं से लाभान्वित किया गया।*
सेवा केंद्र पर निरंतर सेवाएं दे रहे कमल पंत जी प्रांत युवा प्रमुख सक्षम द्वारा जनपद के विभिन्न दिव्यांग जनों को निरंतर कॉल की जा रही है तथा उनको दिव्यांग सेवा केंद्र पर बुलाया गया है।
 इस दौरान 20 वर्ष से दिव्यांग पुनर्वास के क्षेत्र में विशेषज्ञ एवं प्रांत सहसचिव सक्षम अनंत प्रकाश मेहरा द्वारा दिव्यांग जनों के माता-पिता को परामर्श सेवाएं तथा दिव्यांग जन को पुनर्वास सेवाओं से लाभान्वित किया गया।
 जनपद देहरादून में निवासरत सभी सक्षम दायित्व धारी जनों से आग्रह है कि प्रत्येक रविवार को अपनी सेवाएं देना सुनिश्चित करें जो संगठन के हित में होगा।
आगामी जून माह में दिव्यांग जनों के लिए दिव्यांगजन ग्रीष्म शिविर की योजना भी प्रस्तावित है जिसमें 07 दिवसीय शिविर लगाकर दिव्यांग जनों को पुनर्वास गतिविधियां खेलकूद विशेष शिक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों से लाभान्वित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ