भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया व्यापारियों के साथ संवाद

बेहतर सरकारी नीतियों व सुरक्षित माहौल से मिलता है व्यापार को बढ़ावा : अरूण सिंह 
बिल्वकेश्वर कॉलोनी स्थित पूर्व उपभोक्ता फोरम सदस्या अंजना चड्ढा के निवास पर ‘व्यापारी संवाद’ कार्यक्रम के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने स्थानीय सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की उपस्थिति में व्यापारियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से कराया अवगत 
व्यापारियों की ओर से राष्ट्रीय व्यापारी नेता कैलाश केसवानी, अनिरूद्ध भाटी, वीरेन्द्र चड्ढा ने अंगवस्त्र पहनाकर किया राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह व सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत का भव्य स्वागत
हरिद्वार, 15 जून। भाजपा जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम व्यापारी संवाद के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी स्थित पूर्व उपभोक्ता फोरम सदस्या अंजना चड्ढा के निवास पर स्थानीय सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की उपस्थिति में व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराया। व्यापारी संवाद के तहत व्यापारियों को मोदी सरकार की उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट प्रदान करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि बेहतर सरकारी नीतियों व सुरक्षित माहौल से उद्योग व्यापार को बढ़ावा मिलता है। केन्द्र की स्थिर व मजबूत सरकार ने सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करते हुए जहां व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण प्रदान किया वहीं सरकारी नीतियों से व्यापार करना सरल हुआ है। पहले जहां सरकारी मंजूरी में वर्षों लग जाते थे अब ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही अधिकांश कार्य सम्पन्न हो जाते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग से व्यापार को गति मिली है। 
सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व से 25 वर्षों में उत्तराखण्ड का चहुंमुखी विकास हुआ है। आज प्रदेश तेजी से विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है जिसमें हमारे व्यापारी भाईयों को महत्वपूर्ण योगदान है जिन्हांेने अपने अथक परिश्रम व कौशल से जहां केन्द्र व प्रदेश सरकार के राजस्व में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है वहीं दूसरी ओर प्रदेश को उन्नति के पथ पर अग्रसर किया है। 
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि ऑल वेदर रोड, उन्नत हाईवे, रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज आज हरिद्वार की पहचान बन रहे हैं। बेहतर सड़क मार्ग विकसित होने से जहां तीर्थयात्री, पर्यटकों का आवागमन बढ़ा है वहीं दूसरी ओर तीर्थनगरी हरिद्वार समेत उत्तराखण्ड के व्यापार में भारी वृद्धि हुई है। 
इस अवसर पर व्यापारियों की ओर से राष्ट्रीय व्यापारी नेता कैलाश केसवानी, अनिरूद्ध भाटी, वीरेन्द्र चड्ढा ने अंगवस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह व सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत का भव्य स्वागत किया।
व्यापारी संवाद से पूर्व बिल्वकेश्वर कॉलोनी में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र चड्ढा व हरिद्वार सहकारी गृह निर्माण समिति की अध्यक्षा अंजना चड्ढा के संयोजन में कॉलोनी के पार्क में वृहद पौधारोपण भी किया गया जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पौधारोपण किया। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राष्ट्रीय व्यापारी नेता कैलाश केसवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, वीरेन्द्र चड्ढा, अंजना चड्ढा, मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी, राजकुमार एडवोकेट, अनिल पुरी, महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पार्षद सचिन कुमार, विवेक मिश्रा, महेन्द्र अरोड़ा, संजीव वर्मन, राजीव मदान, कमल किशोर, दीपक मदान, अनिल, प्रतीक शर्मा, गोपाल महेश्वरी, कपिल अरोड़ा, दुर्गेश वर्मन, दलजीत सिंह, सतविंदर सिंह, देवेन्द्र सिंह, देवेन्द्र मलिक, भारत केसवानी, डॉ. विजय वर्मा, संजीव पंजवानी, सुमन मदान, रजनी सचदेवा, हेम भसीन, सुशील भसीन, इन्दू मदान, एकता सूरी, राहुल बेदी, किरण अरोड़ा, योगेश शर्मा, गोरीशंकर अग्रवाल, सचिन गुप्ता, राजेश शर्मा, भारत भूषण, हितेश शर्मा, कुलभूषण सक्सेना, सुरेन्द्र जैन, नरेश चनियाना समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ