श्री सत्य साईं सेवा समिति ने पौधे किये रोपित
हरिद्वार 25 जुलाई सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार जिला प्रशासन हरिद्वार के *हरित हरिद्वार अभियान के तहत जिसका कुशल निर्देशन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, जनपद के मुख्य विकास अधिकारी के प्रतिष्ठित पद पर आसीन डॉ ललित नारायण मिश्र* कर रहे हैं, श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा सेक्टर 4, BHEL स्थित शिव मंदिर परिसर में *स्वामी के विशेष संकल्प को मूर्त रूप प्रदान करने, पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से प्रेमतरु कार्यक्रम* को खूबसूरती के साथ संपादित किया गया, विशेष रूप से *अमलतास और गुलमोहर* के कुल 10 पौधों का रोपण साई भक्तों ने साई गायत्री एवं भजन गाते किया गया.. इसी स्थल पर *विगत सप्ताह भी समिति द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 25 पौधों का पूर्व में भी रोपण किया था*.. आज के कार्यक्रम में समिति के कुल 12 सदस्यों ने उत्तराखण्ड राज्य के *आध्यात्मिक समन्वयक प्रकाश जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ साई भक्त विशाल शर्मा के कुशल संयोजन* में क्रमशः राजेश कुमार, शुभम डबराल, सिद्धार्थ यादव, शुभम कुमार, भूपेंद्र सिंह कठेत, अमित गुप्ता, प्रिय वासुदेव एवम महिला टीम से बहन श्वेता वशिष्ठ , बहन अंजली गुप्ता एवं एम. सुन्दरीयाल दीदी ने पूर्ण श्रद्धा , समर्पण और अभिरुचि के साथ पौधों के रोपण में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया और अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर अपने भाग्य की सराहना की...
Comments
Post a Comment