उत्तराखंड में शीघ्र बनेगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन :-पुष्कर सिंह धामी
देहरादून 25 जुलाई उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवम् उत्तराधिकारी संगठन ने आज माननीय मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर संगठन की ओर से माननीय मुख्य मंत्री जी का स्वागत कर उनको संगठन की ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।विस्तृत वार्ता में एक ज्ञापन भी दिया गया जिसमें प्रमुख तीन मांगों सेनानी भवन के लिए पांच करोड़ बजट स्वीकृत कर शीघ्र सेनानी सदन का शिलान्यास करने, उत्तराधिकारी पेंन्शन 15000 करने एवम् द्वितीय पीड़ी को भी प्रथम पीड़ी की तरह अधिकार दिये जाने एवम् स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की अन्य समस्याओं का समाधान किये जाने संबंधित विस्तृत वार्ता हुई। माननीय मुख्य मंत्री जी का धन्यवाद, उन्होंने शीघ्र ही सेनानी परिवारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया ,एवम् शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने का भी आश्वासन दिया।माननीय मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का संगठन की ओर से हार्दिक आभार। इस अवसर पर माननीय मुख्य मंत्री जी से समाज के कमजोर वर्गों एवम् दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने एवम् अधिकारी स्तर पर उनके उत्पीड़न रोकने व उनके लिए ठोस रोजगार नीति बनाये जाने पर भी व्यापक चर्चा हुई ।इस अवसर पर संगठन के महासचिव श्री महिपाल सिंह रावत भी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment