ब्रह्मलीन स्वामी अमलानंद गिरी जी महाराज को संत समाज ने किया नमन

ब्रह्मलीन स्वामी अमलानंद गिरी जी महाराज को उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया स्मरण 

स्वामी शरद पुरी जी महाराज के सानिध्य एवं ट्रस्ट के सचिव अशोक राणा जी के संयोजन में कनखल स्थित त्रिपुरा योग आश्रम मेंआयोजित किया गया श्रद्धांजलि समारोह 


हरिद्वार 26 जुलाई  त्रिपुरा योग आश्रम के संस्थापक परम गौ भक्त स्वामी अमलानंद गिरी जी महाराज की बारहवीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ त्रिपुरा योग आश्रम में शनिवार को मनाई गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी शरद पुरी जी महाराज के सानिध्य में विप्र जनों ने यज्ञ हवन गो पूजन करवा कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत की इसके पश्चात संत जनों ने स्वामी अमलानंद गिरी जी महाराज के श्री विग्रह का पूजन कर  श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव अशोक राणा, राजेंद्र सिंह, विनीत मिश्रा ,स्वामी कमलानंद , आचार्य चिंतामणि ,सहित संत महंत जन उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ