हिंदू संगठन देवसेना उत्तराखंड ने कांवड़ियों की सेवा, सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियो, अर्ध सैनिक बलों को वितरित किए छाते और रेनकोट
हरिद्वार 7 अगस्त तीर्थ नगरी हरिद्वार में कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा मे दिन रात लगे पुलिस कर्मियों अर्धसैनिक बलो को हिन्दू संगठन देव सेना उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह जमालपुर और देव सेना हरिद्वार के जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर ने बारिश मे भीगते पुलिस कर्मियों और बी एस फ़ के जवानों क़ो छतरी और रेनकोट वितरित किये वही देव सेना के सदस्यों ने लक्सर रोड़ जगजीतपुर चौकी , ज्वालापुर कोतवाली ,बहदराबाद रोड़ पर हरीलोक तिराहा, भगवानपुर कलियर मार्ग पर कावड़ यात्रा मे हमारे शिव भक्त कावड़ियों की सेवा सुरक्षा कर रहे पुलिस कर्मियों को छतरी और रैनकोट वितरण किए। देवसेना के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष कावड़ मेल में जहां हमारा संगठन भोजन भंडारे की व्यवस्था करता हैं वही इस बार अपनी सेवाओं को नए आयाम देते हुए कांवरियों की सेवा और सुरक्षा मे लगे पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों को धूप और बरसात से बचने के लिए छाते और रेनकोट उपलब्ध कराए गए।
Comments
Post a Comment