वैदिक यज्ञ हवन कर गौरव भारद्वाज ने मनाया सदगी के साथ अपना जन्मदिन

गुरुकुल की ऋषिकुमारियों संग यज्ञ कर मनाया जन्मदिन, सर्वकल्याण की प्रार्थना 

हाथरस, प्रशासनिक विचारक गौरव भारद्वाज का जन्मदिन आज बेहद सादगी और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर उन्होंने गुरुकुल की ऋषिकुमारियों के साथ मिलकर एक दिव्य यज्ञ का आयोजन किया।यज्ञ के दौरान वैदिक ऋचाओं की पवित्र गूँज के बीच उन्होंने पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश व समाज के सर्वकल्याण की मंगलकामना की। इस मांगलिक अवसर पर उन्हें गुरुजनों, पूज्य संत समाज और गुरुकुल की ऋषिकुमारियों का विशेष आशीर्वाद व सानिध्य प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा कि अपनी सनातन संस्कृति, वैदिक परंपरा और संतों के आशीर्वाद के साथ नए वर्ष की शुरुआत करना सौभाग्य की बात है। यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात ऋषिकुमारियों को भोज कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ