Posts

उत्तराखंड के राज्यपाल ने दी शहीद स्मारक गाजियाबाद पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

Image
रुड़की 9 अक्टूबर  शहीद स्मारक पार्क मनन धाम मंदिर के सामने मेरठ रोड गाजियाबाद में  पूर्व सैनिकों का प्रोग्राम शुरू हुआ जिसमें मुख्य अतिथि  राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट  जनरल गुरमीत सिंह एवं धर्म के रक्षक प्रोफेसर पवन सिंह पवन चिंतन धाम वैशाली गाजियाबाद धर्मगुरु पवन सिंह एवं श्री पी के तिवारी डीआईजी 8 बटालियन एनडीआरफ गाजियाबाद एवं अन्य प्रमुख अतिथि मौजूद रहे सभी ने देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं सम्मान हेतु कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें रुड़की टीम ने जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों का सम्मान किया जय हिंद जय भारत

गंगोत्री धाम से केदारनाथ के लिए रवाना हुई छड़ी यात्रा

Image
जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा केदारनाथ धाम के लिए रवाना  हरिद्वार 8 अक्टूबर ( गोपाल रावत वरिष्ठ पत्रकार) श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी  ने आज बुधवार को उत्तरकाशी से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया।  जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी आशीष कुमार, नायब तहसीलदार जोगेंद्र सिंह चौहान, राजस्व निरीक्षक दशरथ नौटियाल, उदय सिंह राणा ने विधिवत पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों व भारी संख्या में चारों धाम की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं ने भी पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की। छड़ी यात्रा के प्रमुख महंत हिमालय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर वीरेंद्र आनंद गिरी महाराज श्रीमहंत पुष्कर राज गिरी, श्री महंत कुश पुरी, श्री महंत अजय पुरी ,श्री महंत पशुपति गिरी, महंत आकाश गिरी, महंत अमृत पुरी आदि ने पवित्र छड़ी के साथ नगर भ्रमण करते हुए हर-हर महादेव के जयघोष के साथ  केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। महामंडलेश्वर वीरेंद्र आनंद गिरि महाराज ने बताया की  पवित्र छड़ी यात्रा के दौरान साधु संत विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों ...

गंगोत्री धाम पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा

Image
अखाड़े की पवित्र छड़ी पहुंची गंगोत्री धाम  उत्तरकाशी /  हरिद्वार 8 अक्टूबर जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी अपने प्रथम चरण में  मंगलवार को पवित्र गंगोत्री धाम दर्शन पूजा अर्चना के लिए पहुंची।  इससे पूर्व कल उत्तरकाशी पहुंचने पर प्रशासन की ओर से  एसडीएम शालिनी चौहान नायब तहसीलदार जागेंद्र सिंह चौहान राजस्व निरीक्षक दशरथ नौटियाल उदय सिंह राणा ने पवित्र छड़ी की अगवानी की। वर्तमान में चारों धाम की यात्रा के कारण भारी भीड़ के चलते जिला प्रशासन ने कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पवित्र छड़ी को गंगा स्नान करने के पश्चात विश्वनाथ मंदिर में भगवान शंकर के अभिषेक के लिए ले जाया गया। जहां विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात आज सवेरे पवित्र छड़ी यात्रा के प्रमुख छड़ी महंत महामंडलेश्वर हिमालय पीठाधीश्वर वीरेंद्रनंद गिरी महाराज, अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत कंचन गिरि महाराज,   श्री महंत पुष्कर राजगीरी, श्री महंत पशुपति गिरी, श्री महंत विनय गिरी, श्री महंत  रतन गिरी ,श्री महंत अजय पुरी, महंत आकाश गिरी के नेतृत्व में नागा संन्यासियों के जत्थे के साथ गंगोत्री धाम पहुंचे...

पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय करेंगे गणेश गोदियाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

Image
  हरिद्वार 7 अक्टूबर।  गणेश   गोदियाल  लगातार कई विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव हारने के बाद शायद  बौखला गए हैं। बौखलाहट में सुनियोजित षडयंत्र के तहत वे लगातार श्री केदारनाथ धाम के गर्भगृह गृह को स्वर्ण मंडित कराने वाले प्रकरण में तथ्यहीन आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जबकि पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के द्वारा कई बार इस प्रकरण से संबंधित सभी तथ्य व दस्तावेज सार्वजनिक किए जा चुके हैं।  इसके बाबजूद गणेश गोदियाल के स्तर से आज तक कोई तथ्य अथवा प्रमाण सार्वजनिक नहीं किया गया। केवल सनसनी फैलाने और चर्चाओं में बने रहने के लिए वे समय- समय पर भ्रामक, तथ्यहीन और अजेंद्र अजय की व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने के लिए मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से बयानबाजी कर  रहे है, जबकि यह सर्वविदित है कि अजेंद्र अजय ईमानदार कर्मठ और अनुशासन प्रिय व्यक्ति है व्यक्तिगत विद्वेष के कारण ऐसे व्यक्ति को निशाना बनाना मानवीय मूल्यों के विपरीत है कयी बार इस विवाद को तूल देने वाले लोगों से  अजेंद्र अजय ने अपने सौम्य  व्यवहार के चलते  विनम्र अनुरोध भी किया है और...

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने मानव कल्याण आश्रम में अर्धनारीश्वर भगवान की पूजा अर्चना कर स्वामी दुर्गेशानंद से लिए आशीर्वाद

Image
हरिद्वार 6 अक्टूबर श्री मानव कल्याण आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष  राकेश गिरी  एवं भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष  नेत्रपाल मौर्य  ने भगवान अर्धनारीश्वर की पूजा अर्चना कर स्वामी दुर्गेशानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस अवसर पर मानव कल्याण आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वह वरिष्ठ भाजपा नेता  अनिरुद्ध भाटी, भाजपा  ओबीसी मोर्चे  जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार, भाजपा के पूर्व विस्तारक संजय वर्मा, सर्वेश प्रजापति ,सतीश कुमार आदि ने  राकेश गिरी  एवं नेत्रपाल मौर्य  का पटका उढाकर, फूल माला, पुष्प गुच्छ  देकर स्वागत किया । प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश गिरी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कनखल स्थित अर्धनारीश्वर भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की इस अवसर पर स्वामी दुर्गेशा नंदन जी महाराज ने राकेश गिरी ,नेत्रपाल मौर्य एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारीयों कर्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया।

संघ शताब्दी वर्ष में संपूर्ण हरिद्वार में उत्साह के साथ मनाया गया विजयदशमी पर्व

Image
* संघ ने शून्य से शतक तक का सफर जन सहभगिता से किया पूरा : पदम*  - संघ शताब्दी विजयदशमी उत्सव आयोजित हरिद्वार 6 अक्टूबर   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर सहित रानीपुर,बहादराबाद, जगजीतपुर आदि मंडलो में संघ शातब्दी विजयदशमी उत्सव मनाया गया। शस्त्र पूजन के उपरांत स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकला। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। माधव बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम जी ने संघ के शताब्दी वर्ष में 100 वर्षों की पूरी यात्रा, डॉक्टर हेडगेवार जी और श्री गुरुजी द्वारा संघ स्थापना एवं प्रारंभिक चुनौतियों का विस्तार से वर्णन किया। वर्तमान में सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों के द्वारा प्रकार समाज में झूठ को प्रचारित किया जा रहा है, इसके लिए स्वयंसेवकों को सचेत रहने को कहा। महादेव बस्ती की ओर से श्री रामलीला भवन कनखल में आयोजित विजयादशमी उत्सव में मुख्य वक्ता विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल ने कहा कि संघ की 100 वर्ष की यात्रा हिंदुत्व के जागरण की यात्रा है।  उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर...

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने बॉक्सिंग खिलाड़ियों को पारितोषिक देकर किया उनका उत्साहवर्धन

Image
हरिद्वार 6 अक्टूबर योगस्थली परिसर रोशनाबाद मे हरिद्वार मुक्केबाजी संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता समापन के अवसर पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुशल संगठन कर्ता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड राकेश गिरी ने बॉक्सिंग विजेताओ को पुरस्कार वितरण किया , गौरतलब है कि राकेश गिरी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं और उनके कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड भाजपा ओबीसी मोर्चा नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है उनकी शालीनता एवं व्यवहारिकता उन्हें अलग राजनेताओ की श्रेणी मे खड़ी करती है यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है इस अवसर पर राकेश गिरी ने कहा कि बॉक्सिंग एक मार्शल आर्ट और ओलंपिक खेल है, जिसमें दो प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के खिलाफ मुक्केबाजी करते हैं। यह खेल शारीरिक फिटनेस, गति, चपलता और मानसिक दृढ़ता की मांग करता है। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग में मानसिक दृढ़ता भी बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें दबाव के तहत शांत रहना और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है बॉक्सिंग एक उत्कृष्ट शारीरिक व्यायाम भी है, जो ताकत, गति...