Posts

अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल में रही फुटबॉल टूर्नामेंट की धूम

Image
* अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल ने जीता इंटर एकेडमी फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल* हरिद्वार 7 दिसंबर अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल हरिद्वार की अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी ने 04 दिसंबर से अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स ग्राउंड में इंटर एकेडमी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मेगा टूर्नामेंट का उद्घाटन डायरेक्टर नितिन अहलूवालिया ने किया। जिसमें हरिद्वार की 08 अकादमियों ने भाग लिया, जिनमें वेजिटेरियन क्लब, रोशनबाद-ए, ग्लोरी FC, अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी, BHEL FC, BFFC एकेडमी और रोशनबाद-B एकेडमी शामिल थीं। देर रात तक चले रोमांचक फाइनल मैच BFFC एकेडमी और अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बहुत अच्छा खेला और फाइनल सीटी बजने के बाद भी कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद रेफरी ने पेनल्टी शूट आउट घोषित किया। सबसे रोमांचक और सनसनीखेज शूट आउट में, अचीवर्स एकेडमी ने 5-4 के अंतर से प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती। रनर अप टीम और विनर टीम को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार जिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा और अचीव...

कुंभ मेले के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने की संत जनों के साथ बैठक

Image
* 2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक की।* *कुंभ के आयोजन के लिए गंगा किनारे पहली बार बैठक की गई।* *2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की मुख्यमंत्री ने घोषणा की।* *संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उठाए गए कदमों की संतजनों ने की सराहना ।* *हरिद्वार 28 नवंबर  हरिद्वार में होने वाले 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति, 06 फरवरी 2027 को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 को वसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा, 06 मार्च 2027 को महाशिवरात्रि (अमृत स्नान), 08 मार्च 2027 को फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान), 07 अप्रैल 2027 को नव संवत्सर (नव वर्ष), 14 अप्रैल 2027 को मेष संक्रांति (अमृ...

24वे मर्म चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Image
हरिद्वार   / गैडीखाता 22 नवंबर   नन्दी पुरम गैंडी खाता, हरिद्वार उत्तराखण्ड में देश के विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों के साथ 24वें अन्तर्राष्ट्रीय मर्म विज्ञान एवं मर्म चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं मर्मचकित्सा को विश्व भर में प्रतिष्ठित करने वाले डॉ सुनील जोशी के सनिध्य एवं  मृत्युंजय मिशन के तत्वाधान मे आयोजित किया गया। इस आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक यात्रा के प्रथम दिवस सभी को मर्म विज्ञान, उसकी चिकित्सा पद्धति, उपयोगिता एवं दैनिक जीवन में उसके महत्व का विस्तृत परिचय दिया गया। इस  अवसर पर डॉ सुनील जोशी द्वारा लिखी नवीन पुस्तक 'Vedic Science and Surgical Skills' का लोकार्पण भी किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मर्म चिकित्सा कार्यशाला में आयुर्वेद   एवं एलोपैथी से जुड़े मूर्धन्य चिकित्सकों, विद्वानों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ 

घर-घर पहुंच रहा है संघ का संदेश

Image
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पर व्यापक गृह संपर्क अभियान: हरिद्वार में घर-घर पहुंच रहा संघ का संदेश हरिद्वार 19 नवंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे व्यापक गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत सोमवार को हरिद्वार के दयानंद नगर स्थित रामनगर बस्ती में संघ कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों को संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों एवं सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रत्येक परिवार से समाज और राष्ट्र उत्थान के लिए स्वेच्छा से किसी न किसी सेवा या जन-जागरण अभियान से जुड़ने की अपील की। आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी ने बताया कि उत्तराखंड प्रांत में 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक यह विशेष गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य संघ के विचार, संस्कार, सेवा-परंपरा एवं सामाजिक उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाना है ताकि समाज के हर वर्ग में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक व्यक्ति और परिवार ...

विश्व सनातन महापीठ की स्थापना को लेकर बाबा हठ योगी एवं स्वामी राम विशाल देव ने की पत्रकार वार्ता

Image
विश्व सनातन महापीठ की भव्य स्थापना – 100 एकड़ में 1000 करोड़ का दिव्य प्रकल्प हरिद्वार 19 नवंबर तीर्थ सेवा न्यास के तत्वावधान में विश्व सनातन महापीठ की ऐतिहासिक स्थापना की घोषणा एवं शिला पूजन समारोह 21 नवम्बर 2025 को होने जा रहा है। इसके संबंध में न्यास के संरक्षक एवं परमाध्यक्ष बाबा हठयोगी जी महाराज तथा अध्यक्ष तीर्थाचार्य राम विशाल दास महाराज ने पत्रकार वार्ता कर विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि  100 एकड़ भूमि पर विश्व का प्रथम ‘सनातन संसद भवन’ बनेगा उन्होंने  पत्रकार वार्ता में बताया जाएगा कि विश्व सनातन महापीठ का निर्माण 100 एकड़ भूमि पर लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह प्रकल्प विश्व-स्तरीय आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। इसमें शामिल हैं: विश्व का प्रथम सनातन संसद भवन चारों शंकराचार्य पीठों के प्रेरणा-परिसर तेरह अखाड़ों के उद्देश्य-परिसर वेद मंदिर एवं वेद स्वाध्याय केन्द्र अद्वितीय आवासीय गुरुकुल 108 संत आवास 1008 भक्त आवास 108 प्रमुख तीर्थों के दर्शन हेतु परिक्रमा पथ सनातन टाइम म्यूजियम ऑडिटो...

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के नवनिर्मित सेवा प्रकल्प का हुआ लोकार्पण

Image
हरिद्वार / श्यामपुर कांगड़ी 16 नवंबर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्प डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के नवनिर्मित डिवाइन हॉस्पिटल और होलिस्टिक हेल्थ विलेज का भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ।  यह केंद्र आधुनिक चिकित्सा और भारतीय पारंपरिक उपचार पद्धतियों का अनोखा संगम है, जो ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में समग्र स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक नया अध्याय खोल रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में आचार्य बालकृष्ण जी महामंत्री पतंजलि योगपीठ, मा. शिव प्रकाश जी राष्ट्रीय सह संगठनमंत्री भाजपा, मा. धनसिंह रावत जी मा. मंत्री उत्तराखंड सरकार, श्रीमती रितु खंडूरी जी मा. विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड, , डॉ. आशीष गौतम जी, अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन, मा. रमेश पोखरियाल निशंक जी पूर्व मुख्य मंत्री , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,   उ स्थित रहे ,आए हुए अतिथियों का स्वागत दिव्य प्रेम सेवा मिशन के राष्ट्रीय सयोजक संजय  चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर अतिथियों एवं वक्ताओं ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉक्टर आशीष गौतम ...

बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में आयोजित हुआ संस्कृत महोत्सव

Image
भगवानपुर 15 नवंबर (कमल वर्मा नामदेव ) ब्लॉक स्तरीय सत्रहवें संस्कृत महोत्सव के वरिष्ठ वर्ग की छः स्पर्धाओं का आयोजन बी.डी.इ.का. भगवानपुर में धूमधाम हुआ। समापन समारोह में समस्त विजेताओं को धनराशि स्वरूप पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र किये गये वितरित। वरिष्ठ वर्ग की नाटक एवं वाद-विवाद स्पर्धाओं बी.डी.इ.का. रहा प्रथम, समूहगान एवं श्लोकोच्चारण में आर.एन.आई. प्रथम एवं आशुभाषण तथा समूहनृत्य में सी.एम.डी. प्रथम। उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित सप्तदश संस्कृत महोत्सव 2025 की वरिष्ठवर्गीय प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 15नवम्बर 2025 को बी.डी.इ.का. भगवानपुर में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्दे मातरम् गीत तथा सरस्वतीवंदना, दीपप्रज्ज्वन के पश्चात् आशुभाषण, श्लोकोच्चारण, वादविवाद, नाटक, समूहनृत्य एवं समूहगान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समूहगान स्पर्धा में आर.एन.आई.इ.का प्रथम, बी.डी.इ.का. द्वितीय तथा सी.एम.डी.इ.का चुड़ियाला तृतीय रहे। संस्कृत नाटक स्पर्धा में बी.डी.इ.का. प्रथम तथा सी.एम.डी.इ.का. चुड़ियाला द्वितीय रहे। संस्कृत वाव-विवाद स्प...