Posts

सक्षम प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

Image
* सक्षम प्रांत अध्यक्ष उत्तराखंड ललित पंत जी भाईसाहब का धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र झाझरा परिसर में दो दिवसीय श्रम दान कार्यक्रम का शुभारंभ*        देहरादून 25 जून नैनीताल जिला, देहरादून जिला, हरिद्वार जिला के सक्षम स्थापना दिवस कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने के बाद धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र झाझरा के प्रकल्प के परिसर पर सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत जी भाईसाहब का दो दिवसीय श्रम दान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्रम दान कार्यक्रम में प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत एवम् जिला सचिव देहरादून राजेश जी भी शामिल रहे। प्रांत अध्यक्ष ललित जी भाईसाहब ने देहरादून जिले सहित सभी सक्षम उत्तराखण्ड के  कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया है, कि वे इस तरह के परिसरों एवं दिव्यांग सेवा केन्द्रों पर श्रम दान के माध्यम से समय समय पर परिसरों को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

राघव कुटीर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी की पुण्यतिथि

Image
*​विश्वविख्यात भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन जगद्गुरु स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज का सप्तम समाधि दिवस श्रद्धापूर्वक संपन्न* *​जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी की अध्यक्षता में अर्पित की गई भावांजलि; समाधि मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन और रजत छत्र अर्पण* ​हरिद्वार 25 जून सनातन जगत के परम-आदर्श, आदि शंकराचार्य की अद्वैत वेदान्त परम्परा के दिव्य आलोक-स्तम्भ और विश्वविख्यात भारत माता मन्दिर के संस्थापक, करुणामूर्ति निवृत्त जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज का सप्तम समाधि दिवस (पुण्यतिथि) आज 'भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट' एवं 'भारत माता जनहित ट्रस्ट' के तत्वावधान में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया गया। यह संपूर्ण पावन कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष, जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज की गरिमामयी अध्यक्षता एवं सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश से जुड़े उनके कोटि-कोटि श्रद्धालुओं ने गुरुदेव की चिन्मय आत्मसत्ता को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित...

मुख्यमंत्री ने करौली शंकर दास महाराज को किया सम्मानित

Image
* हरि सेवा आश्रम (हरिद्वार) के विशाल संत सम्मेलन में पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर दास जी महाराज ने की सहभागिता, मुख्यमंत्री और दिग्गज संतों द्वारा हुए सम्मानित* हरिद्वार, 22 जून 2026: हरि सेवा आश्रम, हरिद्वार के वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित 'विशाल संत सम्मेलन' में पूर्ण गुरु, महामंडलेश्वर श्री करौली शंकर दास जी महाराज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। सनातन धर्म के इस महाकुंभ में उनकी उपस्थिति ने न केवल कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई, बल्कि मंच पर उन्हें देश के शीर्ष संतों और राजनेताओं द्वारा विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। दिव्य आमंत्रण और गरिमामयी उपस्थिति परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर श्री हरिचेतनानंद जी महाराज के विशेष आमंत्रण पर महामंडलेश्वर श्री करौली शंकर गुरुजी इस भव्य और दिव्य आयोजन का हिस्सा बने। इस पावन अवसर पर उनके साथ श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन (निर्वाण) के मुखिया, महंत श्री भगत राम जी और अध्यक्ष परम श्रद्धेय धोनी दास जी भी उपस्थित रहे। इन महान विभूतियों के अद्भुत संगम ने हरिद्वार की पवित्र भूमि को और भी ऊर्जामय बना दिया। मंच पर हुआ भव्य सम्मान सम्मेलन का सबसे ...

दीपशिखा मंच ने किया गोष्ठी का आयोजन

Image
*अवसाद* बढ़ते प्रतिशत पर विमर्श ज्वलंत विषय पर दीपशिखा मंच,  हरिद्वार द्वारा आयोजित गोष्ठी हुई सार्थक  हरिद्वार 22 जून  डॉ० नरेंद्र प्रताप सिंह  हिंदी विभाग अध्यक्ष देव संस्कृति विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में हुई दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच की गोष्ठी का कुशल संचालन डॉ० मीरा भारद्वाज ने सरस्वती वंदना डॉ० सुशील त्यागी अमित ने की। बढ़ती  आत्महत्या के कारण अवसाद पर सृष्टि वर्मा ने कहा आपा -धापी, अंधी दौड़  और दबाव से उभरते हुए तनाव को दूर करने का उपाय *गीता* में है। सनी मिश्रा ने कहा शॉर्टकट और धैर्य की कमी इसके कारण है ।परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। शिक्षिका वृंदा शर्मा  ने बाल मन को जानने की, प्रेमपूर्वक उनसे खुलकर बात करने की आवश्यकता को महत्वपूर्ण बताया। प्रभात रंजन ने माता-पिता की भूमिका को विशेष बताया और साथ ही मानवीय मूल्य और संस्कारों पर बल देने की बात कही। डॉ० प्रशांत कौशिक ने विषय की गंभीरता पर अपने विचार खुलकर साझा करते हुए कहा कि आज सबसे ज्यादा आवश्यकता है आपस में एक दूसरे को समझने की, स्त्री, पुरुष और साहित्यकार की समाज के...

स्वामी अजरानंद ने नेत्रहीन दिव्यांगों के जीवन में फैलाया ज्ञान का प्रकाश:-महंत स्वयंमानंद

Image
ब्रह्मलीन स्वामी अजरानंद  एवं गुरुजनों को दी संत समाज ने  श्रद्धांजलि महंत श्री स्वामी स्वयंमानंद महाराज की अध्यक्षता एवं स्वामी विचित्रानंद महाराज के संयोजन में मनाया गया गुरुजन स्मृति समारोह  स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय के प्रांगण में मनाया गया गुरु जन स्मृति समारोह हरिद्वार 22 जून सप्त सरोवर क्षेत्र स्थित धार्मिक, सामाजिक संस्था स्वामी अजरानंद महिला आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में संस्था के परमाध्यक्ष महंत श्री स्वामी स्वयंमानंद महाराज की अध्यक्षता एवं स्वामी विचित्रानंद महाराज के संयोजन में तीन दिवसीय गुरुजनस्मृति समारोह आयोजित हो रहा था जिसका समापन श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ इस अवसर पर श्री स्वामी स्वयंमानंद नंद महाराज ने ब्रह्मलीन श्री स्वामी अजरानंद जी महाराज ,माता देवी शांतानंद जी महाराज ,माता देवी स्वरूपानंद जी महाराज एवं ब्राह्मलीन गुरुदेव सच्चिदानंद जी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर समाधि पूजन किया । श्रद्धांजलि सभा में महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज, महंत सूरज दास, महंत विवेकानंद,महंत दिनेश दास, महंत मोहन सिंह, भक्त दुर्गा दास, सहित संत जनों ने ब्रह्मलीन गु...

अजर धाम आश्रम में सोमवार को संपन्न होगा गुरुजन स्मृति समारोह

Image
अजर धाम महिला आश्रम ट्रस्ट में प्रारंभ हुआ गुरुजन स्मृति समारोह  युग पुरुष स्वामी परमानंद जी महाराज के सानिध्य , महंत श्री स्वामी स्वयंमानंद महाराज की अध्यक्षता और स्वामी विचित्रानंद महाराज के संयोजन में मनाया जा रहा है गुरुजन स्मृति समारोह  हरिद्वार 21 जून सप्त सरोवर क्षेत्र स्थित धार्मिक, सामाजिक संस्था स्वामी अजरानंद महिला आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में संस्था के परमाध्यक्ष महंत श्री स्वामी स्वयंमानंद महाराज की अध्यक्षता एवं स्वामी विचित्रतानंद महाराज के संयोजन में तीन दिवसीय गुरुजनस्मृति समारोह का शुभारंभ 20 जून शनिवार को समाधि पूजन के साथ हुआ इस अवसर पर श्री स्वामी समरनंद महाराज ने ब्रह्मलीन श्री स्वामी बजरंग जी महाराज माता देवी शांतानंद जी महाराज माता देवी स्वरूपानंद जी महाराज एवं ब्राह्मण गुरुदेव सच्चिदानंद जी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर समाधि पूजन किया कार्यक्रम के संयोजक श्री स्वामी विचित्रानंद महाराज ने बताया कि 21 जून रविवार को अखंड श्री रामायण पाठ प्रारंभ होगा जिसका समापन 22 जून को हवन पूजन के साथ होगा इसके पश्चात संत समाज ब्रह...

विदेशी हिंदू तीर्थ यात्रियों का दल चार धाम यात्रा के लिए हुआ रवाना

Image
ब्रिटेन ,फ्रांस ,मॉरीशस के हिंदू तीर्थ यात्री चार धाम यात्रा के लिए हुए रवाना  नैनीताल पर्यटन एवं परिवहन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष ने किया यात्री दल को रवाना  हरिद्वार 19 जून विश्व भर से चार धाम यात्रा के तीर्थ यात्रियों का प्रतिदिन हरिद्वार में आगमन और चार धाम के लिए प्रस्थान हो रहा है इसी क्रम में ओवरसीज हॉलीडे टूर्स इंडिया के तत्वाधान में मॉरीशस, फ्रांस,  यू के से आए हिंदू तीर्थ यात्रियों को चार धाम के लिए रवाना किया गया, पूर्व राज्य मंत्री एवं नैनीताल पर्यटन परिवहन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष ललित पंत , अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के जिला अध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा, दिवाकर गुप्ता एवं स्वामिनी वेद आत्मानंद सरस्वती ने मंत्रो उच्चारण के बीच भारत की सनातन धर्म और संस्कृति के मूल्यों को समाहित विदेशी पर्यटकों को चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ललित पंत ने कहा कि ओवरसीज हॉलीडे टुवर्ड्स इंडिया और उसके संचालक शंकर जोशी देश-विदेश में रहने वाले हिंदू सनातन धर्मियों को चार धाम यात्रा करने का जो कार्य कर रहे हैं उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं स्वामिनी ...