मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस
मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक ,उपाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्या ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
हरिद्वार 26 जनवरी भगवती पुरम जगजीत पुर स्थित मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय की प्रधानाचार्या रमा शर्मा के संयोजन में गणतंत्र दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय के प्रबंधक डॉ अशोक मानवी प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, ट्रस्टी संजय वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर इस उल्लास में रंग भर दिए बच्चों ने बड़े ही सुंदर तरीके से रंगोली बनाकर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया इस अवसर पर बच्चों को जहां मिष्ठान वितरित किया गया वहीं स्काउट गाइड इकाई के अंतर्गत बच्चों को राज्यपाल द्वारा प्रदत्त राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक भी वितरित किए गए समारोह का संचालन रेखा पायल ने किया तथा इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अशोक मानवी, ट्रस्टी संजय वर्मा ,प्रधानाचार्य रमा शर्मा ,कमल सर ने गणतंत्र दिवस के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किये समारोह को आयोजित करने में शिक्षिका वंदना शर्मा, बहोती देवी ,पदम सर ,कमल सर ,संजय पायल, मुकेश कौशिक आदि ने सहयोग प्रदान किया
Comments
Post a Comment