विक्रम भुल्लर बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने किया वेद मंदिर पर जोरदार स्वागत

विक्रम भुल्लर बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष 

मिशन—2027 में कर्मठता से करेंगे काम

— पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से लिया आशीर्वाद 

मित्रों ,शुभ चिंतकों  एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर दी बधाई  

हरिद्वार 3 जनवरी भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के बनने पर युवाओं ने आतिशबाजी एवं माला  पहनाकर स्वागत किया। वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद से उन्होंने लिया आशीर्वाद विक्रम भुल्लर का स्वागत करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विक्रम की युवाओं में अच्छी पकड़ है और युवाओं को जोड़कर मिशन— 2027 में कर्मठता और एकजुटता के साथ काम करेंगे।
भाजयुमो की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विक्रम भुल्लर ने जिलाध्यक्ष रहते हुए पार्टी से युवाओं को जोड़ने का काम करते हुए सभी वर्ग में अपनी अच्छी पकड़ बनाई। उपाध्यक्ष की घोषणा होने पर समर्थकों ने आतिशबाजी कर बधाई दी। वेद मंदिर आश्रम में आशीर्वाद लेने पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विक्रम को जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में उत्साह है और पार्टी की मजबूती के लिए काम होगा। उन्होंने प्रदेश में युवाओं के बीच पहुंचने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार करने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और चेयरमैन राजीव शर्मा ने प्रदेश के निर्णय को पार्टी के लिए सकारात्मक बताया।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाते हुए पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ संगठन और शीर्ष नेताओं का आभार जताया।
इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, नवजोत वालिया, पूर्व अध्यक्ष राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप प्रधान, दीपांशु शर्मा, युधिष्ठिर वालिया, रविकांत मलिक, लेखराज गुर्जर, सौरव शर्मा, गर्व बत्रा, शैंकी चौधरी, आदर्श कश्यप, छोटू जयंत, शाहरूख सलमानी, शुभम खटाना, हर्ष वालिया, आदित्य चौहान, मनीष ठाकुर, योगेंद्र चौधरी आदि ने बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

त्रंबकेश्वर में श्री चंद्र भगवान मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू

ऋषिकेश वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे परम पूज्य गोविंद गिरी देव जी महाराज

जिला बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया लोक मित्र संस्था के शिक्षा केंद्र का शुभारंभ