श्री सत्य साईं सेवा समिति ने कुष्ठ रोगियों को वितरित किये कंबल
श्री सत्य सांई सेवा समिति की ओर की गई विशेष नारायण सेवा,
कुष्ठ रोगियों को किए गए कंबल वितरित
हरिद्वार 18 जनवरी श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार द्वारा श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजी वाला हरिद्वार में विशेष नारायण सेवा का आयोजन किया गया जिसमें कुष्ठ रोगियों को कच्चे अनाज के रूप में आटा 30 किलो, चावल 30 किलो, दाल 5 किलो, तेल सरसों का 5 किलो, नमक 5 किलो, चीनी 5 किलो, चाय पत्ती 1 किलो, मसाले 1 किलो, साबुन नहाने के 12 एवं कपड़ा धोने के 12 साथ ही बच्चों को बिस्किट रस्क तथा केले का वितरण किया गया.. *विशेष* कुष्ठ आश्रम में निवासरत प्रत्येक कुष्ठ रोगी को शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए एक एक कंबल भेंट किया गया कुल 35 कंबल आश्रम में वितरित किए गए l समिति के कुल 11 सदस्यों ने आज की विशेष नारायण सेवा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Comments
Post a Comment