दिव्य ट्रेडिंग कंपनी एवं बैद्यनाथ ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर वितरित की निशुल्क औषधियां
77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में दिव्य ट्रेडिंग कंपनी ऋषिकुल हरिद्वार एवं बैद्यनाथ फार्मा द्वारा एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में ७० से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं निशुल्क औषधि वितरित की गई ।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष मे लगाए गए इस चिकित्सा शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेद एवं पंचकर्म के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई।
इस दौरान ऋषिकुल आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज पंचकर्म विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नितेश आनंद ने पंचकर्म से संचालित आयुर्वेद चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
दिव्य होम्योपैथी एवं आयुर्वेद ट्रेडिंग कंपनी के आशीष आहूजा ने कहा कि यह शिविर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
शिविर के आयोजन में ऋषिकुल कॉलेज के एम डी स्कॉलर डॉ आयुषी, डॉ ऋषभ, डॉ वैभव के द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।।
Comments
Post a Comment