श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार ने कांवरियों को वितरित किए फल और प्रसाद
*श्रावण मास में श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार द्वारा राजा दक्ष की नगरी कनखल में की विशेष सेवा*...
हरिद्वार 11 अगस्त श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार द्वारा कल दिनाँक 10 अगस्त, 2026 की शाम भगवान शिव की ससुराल, पावन नगरी कनखल हरिद्वार में विभिन्न प्रदेशों से आये डाक कांवडियों को प्रसाद रूप में फल एवं बिस्किट वितरित किये... श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखण्ड के आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर प्रकाश जोशी के कुशल नेतृत्व में समिति संयोजक श्री राजेश कुमार के संयोजन में साई गायत्री के साथ ही जय भोले की और बम बम भोले की गूंज, अत्यंत तीव्र गति से दोपहिया वाहन चलाते शिव भक्तों को समिति के सदस्यों ने प्रसाद रूप में फल एवं बिस्किट वितरित किया, शिव भक्त जो बड़ी श्रद्धा से वांछित इच्छा लिए कांवड़ लेकर माँ गंगा के जल का आचमन कर साथ ही जल लेकर भोलेनाथ को प्रसन्न करने हरिद्वार से प्रस्थान कर रहे थे, सभी ने बड़ी श्रद्धा, सम्मान के साथ साई राम कहते हुए प्रसाद ग्रहण किया ... पुलिस बल, ITBP, BSF के जवानों को जो अहर्निश अपनी ड्यूटी का भलीभांति निर्वहन कर रहे हैं उन्हें भी फल एवं बिस्किट प्रसाद रूपेण प्रदान किया गया.. इस समय हरिद्वार का सम्पूर्ण क्षेत्र विशेषकर शिव नगरी कनखल मानों दो सप्ताह से शिवमय हो चली है.. *लगभग 4 करोड़ शिव भक्त देश विदेश से हरिद्वार आकर ब्रहमकुंड हरिकी पौड़ी का पवित्र जल लेकर अपने अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके हैं*.. इसी जल से शिव भक्त अपने आराध्य देव भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे... *समिति के उपस्थित सदस्यों ने इस शुभ अवसर पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर अपने को धन्य धन्य माना*... वरिष्ठ साई भक्त रमेश पंत, कपिल पांडे, हर्षित जोशी और बाल साई भक्त प्रिय वासुदेव कुल 7 सदस्यों ने इस सेवा प्रकल्प में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी...
*
Comments
Post a Comment