Posts

मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Image
मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस  हरिद्वार 15 अगस्त   गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निकट  भगवती पुरम  स्थित मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस   उत्साह व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया । विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पदम सिंह के संयोजन में एवं प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती बहोती  देवी की उपस्थिति में मनु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य ,ट्रस्टी समाजसेवी संजय वर्मा,मुकेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। श्रीमती बहोती देवी ने आए हुए अतिथियों का अपने भाषण के माध्यम से जहां स्वागत किया वही स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के ट्रस्टी समाजसेवी संजय वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस इस बार कई माईनो में अलग दिखाई दे रहा है जहां इस वर्ष हम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का 150वां वर्ष मना रहे हैं वहीं संसद ने राष्ट्रगीत  को   राष्ट्रगान...

वैदिक यज्ञ हवन कर गौरव भारद्वाज ने मनाया सदगी के साथ अपना जन्मदिन

Image
गुरुकुल की ऋषिकुमारियों संग यज्ञ कर मनाया जन्मदिन, सर्वकल्याण की प्रार्थना  हाथरस, प्रशासनिक विचारक गौरव भारद्वाज का जन्मदिन आज बेहद सादगी और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर उन्होंने गुरुकुल की ऋषिकुमारियों के साथ मिलकर एक दिव्य यज्ञ का आयोजन किया।यज्ञ के दौरान वैदिक ऋचाओं की पवित्र गूँज के बीच उन्होंने पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश व समाज के सर्वकल्याण की मंगलकामना की। इस मांगलिक अवसर पर उन्हें गुरुजनों, पूज्य संत समाज और गुरुकुल की ऋषिकुमारियों का विशेष आशीर्वाद व सानिध्य प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा कि अपनी सनातन संस्कृति, वैदिक परंपरा और संतों के आशीर्वाद के साथ नए वर्ष की शुरुआत करना सौभाग्य की बात है। यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात ऋषिकुमारियों को भोज कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।

श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार ने कांवरियों को वितरित किए फल और प्रसाद

Image
*श्रावण मास में श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार द्वारा राजा दक्ष की नगरी कनखल में की विशेष सेवा*...  हरिद्वार 11 अगस्त श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार द्वारा कल दिनाँक 10 अगस्त, 2026 की शाम भगवान शिव की ससुराल, पावन नगरी कनखल हरिद्वार में विभिन्न प्रदेशों से आये डाक कांवडियों को प्रसाद रूप में फल एवं बिस्किट वितरित किये...  श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखण्ड के आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर प्रकाश जोशी के कुशल नेतृत्व में समिति संयोजक श्री राजेश कुमार के संयोजन में साई गायत्री के साथ ही जय भोले की और बम बम भोले की गूंज,  अत्यंत तीव्र गति से दोपहिया वाहन चलाते शिव भक्तों को समिति के सदस्यों ने प्रसाद रूप में फल एवं बिस्किट वितरित किया, शिव भक्त जो बड़ी श्रद्धा से वांछित इच्छा लिए कांवड़ लेकर माँ गंगा के जल का आचमन कर साथ ही जल लेकर भोलेनाथ को प्रसन्न करने हरिद्वार से प्रस्थान कर रहे थे, सभी ने बड़ी श्रद्धा, सम्मान के साथ साई राम कहते हुए प्रसाद ग्रहण किया ... पुलिस बल, ITBP, BSF के जवानों को जो अहर्निश अपनी ड्यूटी का भलीभांति निर्वहन कर रहे हैं उन्हें भी फल एवं...

डॉ प्रियंक ने किया हरिद्वार का नाम रोशन, ऑटो चालक सुशील के बेटे हैं डॉक्टर प्रियंक

Image
हरिद्वार के ऑटो चालक सुशील के बेटे डॉ. प्रियंक ने दुनिया के 118वें सर्वश्रेष्ठ संस्थान 'आईआईटी दिल्ली' से हासिल की पीएचडी दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। धर्मनगरी हरिद्वार के रहने वाले प्रियंक ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। दुनिया के शीर्ष 118 संस्थानों में शुमार, प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली में 8 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रियंक को पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि से नवाजा गया है। वर्तमान में एक रिसर्च एसोसिएट के पद पर कार्यरत डॉ. प्रियंक की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे हरिद्वार शहर में खुशी की लहर है। डॉ. प्रियंक की यह सफलता उनके परिवार के लंबे संघर्ष और त्याग का परिणाम है। उनके पिता श्री सुशील हरिद्वार की सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलाते हैं। जीवन की तमाम आर्थिक दुश्वारियों के बावजूद, उन्होंने बेटे की उच्च शिक्षा के सपने में कोई बाधा नहीं आने दी। दीक्षांत समारोह के दौरान जब डॉ. प्रियंक को मंच से डॉक्टरेट की उप...

खेल मंत्री रेखा आर्य ने शिव पूजन कर उठाई कावड़

Image
* 2036 ओलंपिक की मेजबानी और भारत को खेल महाशक्ति बनाने के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी से उठाई कांवड़, 22 किमी पैदल ऋषिकेश के लिए रवाना* हरिद्वार 10 अगस्त (गोपाल रावत) खेल मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार सुबह हरिद्वार की हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। इस बार उनकी यात्रा के पीछे दो बड़े संकल्प हैं: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिले, और भारत खेलों के क्षेत्र में विश्व की महाशक्ति के रूप में स्थापित हो। सुबह विधि-विधान से मां गंगा का पूजन और अभिषेक करने के बाद मंत्री रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी पर गंगाजल भरा और जयघोष के साथ लगभग 22 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा के लिए ऋषिकेश को प्रस्थान किया। ऋषिकेश में वीरभद्रेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ उठाने के अवसर पर श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज(निरंजनी अखाड़ा) हि...

श्री मानव कल्याण आश्रम के तत्वावधान में कांवड़ियों को वितरित हो रहा है भोजन प्रसाद, पेयजल

Image
कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री मानव कल्याण आश्रम में कांवड़ियों की सुविधार्थ आयोजित सेवा शिविर में हो रहा है प्रसाद वितरण हरिद्वार, 07 अगस्त। श्रावण मास में पवित्र भाव से तीर्थनगरी हरिद्वार में अपने अभीष्ट भगवान शिव को समर्पित करने हेतु जल ले जाने वाले कांवड़ियों की सेवा से भगवान शिव अत्यन्त प्रसन्न होते हैं। यह विचार महंत स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती ने श्री ललिताम्बा दे वी ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री मानव कल्याण आश्रम में कांवड़ियों की सुविधार्थ एक सप्ताह तक आयोजित सेवा शिविर में प्रसाद वितरण का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किये। स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार विशेषकर कनखल क्षेत्र जो भगवान शिव की ससुराल है इसी क्षेत्र से प्रतिदिन लाखों कांवड़िये हरकी पैड़ी से पावन गंगाजल लेकर अपने गतंव्यों की ओर प्रस्थान करते हैं, ऐसे में उनकी सेवा हम सबके लिए अत्यन्त गौरव व श्रद्धा की बात है। इसी क्रम में श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट...

हिंदू संगठन देवसेना उत्तराखंड ने कांवड़ियों की सेवा, सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियो, अर्ध सैनिक बलों को वितरित किए छाते और रेनकोट

Image
हरिद्वार  7 अगस्त तीर्थ नगरी हरिद्वार में कांवड़ियों की सेवा और  सुरक्षा मे दिन रात लगे पुलिस कर्मियों अर्धसैनिक बलो को हिन्दू संगठन देव सेना उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह जमालपुर  और देव सेना हरिद्वार के जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर  ने बारिश मे भीगते पुलिस कर्मियों और बी एस फ़ के जवानों क़ो छतरी और रेनकोट वितरित किये वही देव सेना के सदस्यों ने लक्सर रोड़ जगजीतपुर चौकी , ज्वालापुर कोतवाली  ,बहदराबाद रोड़ पर हरीलोक तिराहा, भगवानपुर कलियर मार्ग पर   कावड़ यात्रा मे हमारे शिव भक्त कावड़ियों की सेवा सुरक्षा कर रहे पुलिस कर्मियों को छतरी और रैनकोट वितरण किए। देवसेना के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष कावड़ मेल में  जहां हमारा संगठन भोजन भंडारे की व्यवस्था करता हैं वही  इस बार अपनी सेवाओं को नए आयाम देते हुए कांवरियों की सेवा और सुरक्षा मे लगे पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों को धूप और बरसात से बचने के लिए छाते और रेनकोट उपलब्ध कराए गए।

करौली शंकर दास जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

Image
दीक्षा बंधन नहीं, मुक्ति का मार्ग है : करौली शंकर दास जी महाराज जिस गुरु को स्वीकार करें, उसके प्रति पूर्ण समर्पण रखें : जगतार मुनि गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाली दिव्य शक्ति हैं : महंत भगत राम जी करौली धाम में देश-विदेश से आये 11000 श्रद्धालुओं ने ली दीक्षा, हरिद्वार व रायवाला स्थित आश्रमों में कानपुर में हो रहे मुख्य कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़ें श्रद्धालुजन चार दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव में विशेष दीक्षा समारोह में सनातन के वैज्ञानिक स्वरूप के प्रचार और भारत को रोग-मुक्त, शोक-मुक्त बनाने का लिया गया महासंकल्प हरिद्वार, 31 जुलाई। श्री करौली शंकर महादेव धाम, कानपुर में चार दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर आयोजित 2100 कुंडीय महायज्ञ में श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन, हरिद्वार के परम पूज्य मुखिया महंत श्री भगतराम जी, सचिव पूज्य श्री जगतार मुनि जी एवं अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं धाम के संस्थापक श्री करौली शंकर महाराज जी के सानिध्य में लाखों भक्तों ने इस पावन दिव्य आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर दुनिया भर से आए विदेशी अग्रेज शिष्यों ने भी ...

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड निशंक ने कांवड़ियों किया कांवरियों का स्वागत

Image
कांवड़ के रंग में रंगे डॉ. निशंक, ज्वालापुर में कावड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह*   *हरिद्वार* 31 जुलाई   (गोपाल रावत) कावड़ मेले का आध्यात्मिक माहौल आज उस समय और गहरा हो गया जब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक स्वयं भगवा वस्त्र धारण कर कावड़ के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने न केवल कावड़ियों के लिए आयोजित भंडारे में भोजन परोसा, बल्कि कांवड़  उठाकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन भी किया। यह सेवा कार्यक्रम आज ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल पर कावड़ सेवा दल द्वारा आयोजित किया गया था। सुबह से ही यहां हजारों कावड़ियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी बीच डॉ. निशंक का आगमन होते ही पूरे क्षेत्र में जयकारों की गूंज सुनाई दी। भंडारे में पहुंचते ही डॉ. निशंक ने बिना किसी औपचारिकता के कतार में बैठे कावड़ियों को अपने हाथों से भोजन परोसा। पूड़ी, सब्जी और प्रसाद वितरित करते हुए उन्होंने हर श्रद्धालु से कुशलक्षेम पूछी।   भोजन वितरण के बाद उन्होंने कावड़ियों से बातचीत कर प्रशासन और शासन द्वा...

श्री सत्य साईं सेवा समिति ने कुष्ठ रोगियों को किया राशन वितरित और पौधे किए रोपित

Image
* गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन*.. .. हरिद्वार 29जुलई  श्री सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार द्वारा आज दिनाँक 29 जुलाई, 2026 की प्रातः 10 बजे से श्री विवेकानंद कुष्ठ आश्रम लालजी वाला हरिद्वार में विशेष नारायण सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें कुष्ठ रोगियों को कच्चे अनाज के रूप में आटा 30 किलो, चावल 30 किलो, दाल 5 किलो, सरसों का तेल 5 लीटर, चीनी 5 किलो, नमक 5 किलो, चायपत्ती 500 ग्राम, मसाले 500 ग्राम, साबुन नहाने के 12 एवं कपड़े धोने के 12 साथ ही सभी को केला और बिस्किट प्रसाद रूप में दिया गया *और गुरु पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं दीं*.... साथ ही *हरित हरिद्वार के सुन्दर संकल्प को लेकर स्वामी द्वारा संकल्पित प्रेमतरु के अंतर्गत स्वच्छता, स्वस्थता और शुचिता को दृष्टिगत रखते हुए उक्त आश्रम में चांदनी और कनेर के कुल 16 पौधों का रोपण किया गया*.. आश्रम वर्षाकाल में हरियाली से सराबोर हो रहा है *यहां पर पूर्व में रोपित अमरूद और आम के पौधे अब अपनी युवावस्था में देखे जा सकते हैं* l समिति के कुल 5 सदस्यों ने आज के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी...

गुरु पूर्णिमा पर महंत हरी गिरि जी महाराज ने दिया भक्तों को आशीर्वाद

Image
*गुरु पूर्णिमा पर जूना अखाड़े में विशेष पूजा, महंत हरी गिरि महाराज ने दिया आशीर्वाद* हरिद्वार 29 जुलाई (गोपाल रावत)  आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। अखाड़े के इष्ट देव भगवान गुरु दत्तात्रेय की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक *श्री महंत हरी गिरि महाराज* इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। प्रातः काल से ही गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के बिजनौर सहित विभिन्न प्रांतों से आए महाराज के शिष्य अखाड़े पहुंचे। सभी ने गुरु महाराज के चरणों में वंदना की, कथा श्रवण की और गुरु दीक्षा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के बाद महंत हरी गिरि महाराज ने कहा कि गुरु ही जीवन का मार्ग दिखाता है। गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है। उन्होंने सभी शिष्यों को सेवा, संयम और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। यह दिन गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक है। मान...

जूना अखाड़ा ने की कुंभ 2027 की तिथियों की घोषणा

Image
जूना अखाड़े ने कुंभ 2027 के लिए की तिथियां की घोषणा  हरिद्वार 29 जुलाई  (गोपाल रावत)  श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े ने कुंभ 2027 के लिए की जा रही तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है तथा अखाड़े की परंपरा अनुसार किए जाने वाले  कार्यक्रमों की तिथियों की घोषणा कर दी गई है । जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरी गिरी महाराज  की अध्यक्षता में विद्वान ज्योतिषाचार्य व विद्वानों ने गहन विचार विमर्श कर अखाड़े द्वारा किए जाने वाले आयोजनों नगर प्रवेश, भूमि पूजन धर्म ध्वज स्थापना, तथा पेशवाई की तिथियां तथा मुहूर्त निश्चित कर दिए हैंl श्री महंत हरी गिरी महाराज ने आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर इन तिथियां की घोषणा करते हुए बताया कि जूना अखाड़े के पंच परमेश्वर, रमता पंच तथा जमात 21 नवंबर 2026 को गोधूलि बेला में नगर प्रवेश करेंगे । इसके पश्चात कुंभ मेला प्रशासन द्वारा आवंटित भूमि पर 1 दिसंबर 2026 को अभिजीत मुहूर्त में भैरव अष्टमी के पर्व पर भूमि पूजन किया जाएगा।  23 दिसंबर 2026 को शुभ अभिजीत मुहूर्त में दत्तात्रेय  जयंती के पावन अवसर पर धर्म ध्वजा स...

स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की हल्द्वानी में हुई प्रांतीय बैठक संपन्न

Image
*प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न*  हल्द्वानी 27 जुलाई स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी  बैठक हल्द्वानी में मुखानी चौराहा के पास स्थित शिव शक्ति गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में पूरे प्रदेश के जिलों के पदाधिकारी और उत्तराधिकारी शामिल हुए। सर्वप्रथम बैठक की अध्यक्षता कर रहे अल्मोड़ा के स्वतंत्रता सेनानी श्री आनंद सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत तथा प्रदेश महासचिव महिपाल सिंह रावत ने सहयोग प्रदान किया तथा बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडे ने किया।     बैठक में तय किया गया कि शीघ्र ही संगठन का प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से सरकार को अवगत कराएगा। संगठन अपनी मुख्य मांगों के संदर्भ में जिसमें देहरादून में सरकार द्वारा आवंटित भूमि में सदन बनाने को लिए रुपया 5 करोड़ स्वीकृत करने और सम्मान राशि को रुपया 15000 प्रति माह करने  , जिनकी प्रथम पीढ़ी में कोई जीवित सदस्य नहीं हो उनकी द्वितीय पीढ़ी को समस्त सुविधाएं देने ...

ब्रह्मलीन स्वामी अमलानंद गिरी जी महाराज को संत समाज ने किया नमन

Image
ब्रह्मलीन स्वामी अमलानंद गिरी जी महाराज को उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया स्मरण  स्वामी शरद पुरी जी महाराज के सानिध्य एवं ट्रस्ट के सचिव अशोक राणा जी के संयोजन में कनखल स्थित त्रिपुरा योग आश्रम मेंआयोजित किया गया श्रद्धांजलि समारोह  हरिद्वार 26 जुलाई  त्रिपुरा योग आश्रम के संस्थापक परम गौ भक्त स्वामी अमलानंद गिरी जी महाराज की बारहवीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ त्रिपुरा योग आश्रम में शनिवार को मनाई गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी शरद पुरी जी महाराज के सानिध्य में विप्र जनों ने यज्ञ हवन गो पूजन करवा कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत की इसके पश्चात संत जनों ने स्वामी अमलानंद गिरी जी महाराज के श्री विग्रह का पूजन कर  श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव अशोक राणा, राजेंद्र सिंह, विनीत मिश्रा ,स्वामी कमलानंद , आचार्य चिंतामणि ,सहित संत महंत जन उपस्थित रहे

अखाड़ा परिषद में चौदहवें अखाड़े का प्रवेश संभव :-करौली शंकर दास महाराज

Image
अखाड़े की प्राचीन परम्पराओं की रक्षा को प्रतिबद्ध है अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद : करौली शंकर दास जी महाराज 13 थे, 13 हैं और 13 ही रहेंगेः नए अखाड़ों के गठन पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का कड़ा व स्पष्ट रुख श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर दास जी महाराज का दोटूक बयान- परिषद में 14वें अखाड़े का प्रवेश असंभव, प्राचीन सनातन परंपराओं से नहीं होगा कोई समझौता हरिद्वार, 25 जुलाई। देश में किन्नर अखाड़ा, वाल्मीकि अखाड़ा व अन्य सामाजिक अखाड़ों के गठन को लेकर उठ रही चर्चाओं के बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने अपना आधिकारिक रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। अखाड़ा परिषद के संपर्क प्रमुख/राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर दास जी महाराज ने बयान जारी कर कहा कि अखाड़े की प्राचीन परम्पराओं की रक्षा को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सदैव प्रतिबद्ध है।  करौली शंकर दास महाराज ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में, संवैधानिक दायरे में किसी भी वर्ग या समाज को अपना अखाड़ा, संस्थान, परिषद, संगठन या संस्था बनाने का पूरा अधिकार है, लेकिन अखिल भारतीय अखाड़...

उत्तराखंड में शीघ्र बनेगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन :-पुष्कर सिंह धामी

Image
देहरादून 25 जुलाई उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवम् उत्तराधिकारी संगठन ने आज माननीय मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर संगठन की ओर से माननीय मुख्य मंत्री जी का स्वागत कर उनको संगठन की ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।विस्तृत वार्ता में एक ज्ञापन भी दिया गया जिसमें प्रमुख तीन मांगों सेनानी भवन के लिए पांच करोड़  बजट स्वीकृत कर शीघ्र सेनानी सदन का शिलान्यास करने, उत्तराधिकारी पेंन्शन 15000 करने एवम् द्वितीय पीड़ी को भी प्रथम पीड़ी की तरह अधिकार दिये जाने  एवम् स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की अन्य समस्याओं का समाधान किये जाने संबंधित विस्तृत वार्ता हुई। माननीय मुख्य मंत्री जी का धन्यवाद, उन्होंने शीघ्र ही सेनानी परिवारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया ,एवम् शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने का भी आश्वासन दिया।माननीय मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का संगठन की ओर से हार्दिक आभार। इस अवसर पर माननीय मुख्य  मंत्री जी से समाज के कमजोर वर्गों एवम् दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने एवम् अधिकारी स्तर पर उनके उत्पीड़न ...

श्री सत्य साईं सेवा समिति ने पौधे किये रोपित

Image
हरिद्वार 25 जुलाई सत्य साईं सेवा समिति हरिद्वार जिला प्रशासन हरिद्वार के *हरित हरिद्वार अभियान के तहत जिसका कुशल निर्देशन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, जनपद के मुख्य विकास अधिकारी के प्रतिष्ठित पद पर आसीन डॉ ललित नारायण मिश्र* कर रहे हैं, श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा सेक्टर 4, BHEL स्थित शिव मंदिर परिसर में *स्वामी के विशेष संकल्प को मूर्त रूप प्रदान करने, पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से प्रेमतरु कार्यक्रम* को खूबसूरती के साथ संपादित किया गया, विशेष रूप से *अमलतास और गुलमोहर* के कुल 10 पौधों का रोपण साई भक्तों ने साई गायत्री एवं भजन गाते किया गया.. इसी स्थल पर *विगत सप्ताह भी समिति द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 25 पौधों का पूर्व में भी रोपण किया था*.. आज के कार्यक्रम में समिति के कुल 12 सदस्यों ने उत्तराखण्ड राज्य के *आध्यात्मिक समन्वयक प्रकाश जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ साई भक्त विशाल शर्मा के कुशल संयोजन* में क्रमशः राजेश कुमार, शुभम डबराल, सिद्धार्थ यादव, शुभम कुमार, भूपेंद्र सिंह कठेत, अमित गुप्ता, प्रि...

जूना अखाड़ा ने कृष्णा शाहनंद गिरी को बनाया जगतगुरु

Image
वाल्मीकि धाम दिल्ली के पीठाधीश्वर कृष्णा शाह नंद गिरी को जूना खड़े ने दी जगतगुरु की उपाधि  हरिद्वार 23 जुलाई (गोपाल रावत ) आज श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े में आयोजित एक भव्य समारोह में अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरि गिरि महाराज ने वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा करते हुए दिल्ली स्थित वाल्मीकि धाम के पीठाधीश्वर कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी महाराज को जगतगुरु की उपाधि से विभूषित किया । इससे पूर्व हरिहर आश्रम कनखल में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने अखाड़े की परंपरा के अनुरूप कृष्णानंद गिरी महाराज का अनुष्ठान कर अभिषेक किया और उन्हें जगतगुरु बनाए जाने की जूना अखाड़े की तरफ से घोषणा की ।उन्होंने विश्वास प्रकट किया की जगतगुरु महाराज सनातन धर्म की उन्नति प्रगति व विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को प्रेरित करने के लिए कार्य करेंगे । के पश्चात माया देवी मंदिर  में आयोजित  समारोह में अधिष्ठात्री देवी माया देवी की पूजा अर्चना के पश्चात अखाड़े के वरिष्ठ अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरि महाराज तथा आवाहन अखाड़े की श्री महंत विभा गिरी महाराज ने चादर ओढ़ा कर क...

स्वामी नरसिंहानंद गिरि महाराज की शिष्या बनी महामंडलेश्वर

Image
डॉक्टर उदिता त्यागी बनी जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर *हरिद्वार 22 जुलाई  (गोपाल रावत) श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े ने , हरिहर आश्रम कनखल हरिद्वार में आयोजित एक विशेष समारोह में शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज की शिष्या डॉ उदिता त्यागी को महामंडलेश्वर पद पर अभिषिक्त किया। उन्हें अब "महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी" के नाम से जाना जाएगा। कनखल स्थित हरिहर आश्रम में हुए इस संस्कार में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज, वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी प्रेम गिरी जी महाराज और अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत स्वामी महेश पुरी जी महाराज सहित कई संत उपस्थित रहे।  आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी ने डॉ उदिता त्यागी के सभी पारंपरिक संस्कार पूर्ण कराए और उन्हें नया नाम "प्रत्यंगिरा गिरी" प्रदान किया। इसके बाद उन्हें विधिवत महामंडलेश्वर घोषित किया गया। इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर जी ने कहा कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अभिन्न अंग ह...

भूपतवाला में किया गया ऋण एवं स्वरोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन

Image
हरिद्वार 21 जुलाई पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के संयोजन में दुर्गा फकीरी धाम में सोमवार को ऋण मेला एवं स्वरोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी एवं जिला संयोजक निकाय प्रकोष्ठ अनिरुद्ध भाटी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्योग संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं एवं बेरोजगारों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, हरिद्वार के प्रबंधक चंद्र मोहन एवं सहायक प्रबंधक दिनेश चंद्र आर्य ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न सब्सिडी आधारित ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बीपीडीई के राव आश्कर तथा धर्मशाला प्रबंधक अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने भी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। शिविर में लगभग 104 लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत किसी भी स्वीकृत स्वरोजगार गतिविधि के लिए 2...