नासिक कुंभ में बनेंगे चारों धामों के मंदिर :- महंत हरि गिरी
*नासिक कुंभ में बनेंगे चारों धामों के मंदिर: जूना अखाड़े की बैठक में तीन प्रस्ताव पास* हरिद्वार (गोपाल रावत) हरिद्वार नासिक तथा उज्जैन में होने वाले महाकुंभ पर्वों की तैयारी के संदर्भ में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की एक महत्वपूर्ण बैठक अखाड़े के संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के पावन सानिध्य व मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जूना अखाड़ा के अध्यक्ष-सभापति श्रीमहंत मोहन भारती ने की। बैठक में हरिद्वार नासिक तथा त्रंबकेश्वर में होने वाले कुंभ मेले के दौरान होने वाले निर्माण कार्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए गए। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरि गिरि महाराज के प्रस्ताव पर नासिक-त्रयंबकेश्वर कुंभ मेले में चार धामों के मंदिर बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि इन मंदिरों के निर्माण से विश्व भर से आने वाले भक्तों व युवा पीढ़ी को देश की चारों दिशाओं में स्थापित चारों धामों के मंदिरों, मठों की जानकारी मिलेगी। साथ ही स...